The Bads Of Bollywood Review: बॉलीवुड के असली चेहरे को दिखाती है द बैड्स ऑफ बॉलीवुड, छा गए आर्यन खान

Table of Content

The Bads Of Bollywood Review: लंबे इंतजार के बाद आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड रिलीज हो गई। इस शो में लक्ष्य, राघव जुयाल, बॉबी देओल, सहर बांबा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। आइए जानते हैं कि कैसी है यह वेब सीरीज।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1 Prediction: जॉली एलएलबी 3 पहले दिन कर सकती है इतने करोड़ की कमाई

The Bads Of Bollywood Review

The Bads Of Bollywood फुल मसाला एंटरटेनमेंट वेब सीरीज है। यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे की असल सच्चाई को बयां करती है। शो में सितारों की पार्टियां, एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा और नेपोटिज्म और आउटसाइडर कलाकारों के संघर्ष को भी बखूबी दिखाया गया है।

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल की जिंदगी है रहस्यों से भरी, अब पिता भी सुर्खियों में आए

अभिनय

लक्ष्य लालवानी ने फिल्म किल के बाद खुद को एक बार फिर से साबित किया है। उनका अभिनय काफी अच्छा है। असमान सिंह के किरदार में वह फिट नजर आते हैं। वहीं उनके दोस्त के रूप में राघव जुयाल ने भी शानदार काम किया है। मनोज पाहवा की कॉमिक टाइमिंग कमाल की है। इस शो में कई सितारों के कैमियो भी हैं, जिससे वेब सीरीज की भव्यता काफी ज्यादा बढ़ जाती है।

निर्देशन

अपने पहले प्रोजेक्ट के साथ आर्यन खान पूरी तरह से न्याय करते नजर आए हैं। उनका निर्देशन काफी कसा हुआ है। हर फ्रेम को उन्होंने बखूबी फिल्माया है। उनके निर्देशन को देखकर यह कहा जा सकता है कि आने वाले समय में वह बॉलीवुड के सफल निर्देशकों में से एक बनने का माद्दा रखते हैं।

संगीत

शो का म्यूजिक युवाओं की हिसाब से रखा गया है। टीनएजर्स को यह संगीत अच्छा लग सकता है, लेकिन कोई भी गाना ऐसा नहीं है जो याद रखा जा सके।

देखें या नहीं?

अगर आप मसाला एंटरटेनमेंट के शौकीन हैं। साथ ही बॉलीवुड के अंदर की दुनिया को भी करीब से देखना चाहते हैं तो इस वेब सीरीज को जरूर देख सकते हैं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...