Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1 Prediction: जॉली एलएलबी 3 पहले दिन कर सकती है इतने करोड़ की कमाई

Table of Content

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1 Prediction: ‘जॉली एलएलबी 3’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी यह कोर्टरूम कॉमेडी-ड्रामा 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 15 सितंबर, सोमवार से शुरू हो चुकी है। 16 सितंबर रात 11 बजे तक टॉप तीन सिनेमा चेन्स – पीवीआर आईनॉक्स और सिनेपोलिस में पहले दिन के लिए 11,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। रिलीज से दो दिन पहले और बुकिंग खुली है, ऐसे में टिकट बिक्री में बड़ा उछाल आने की उम्मीद है।

Jolly LLB 3 Advance Booking Collection: जॉली एलएलबी 3 एडवांस बुकिंग में छाई, अब तक हुई इतनी कमाई

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1 Prediction

स्टार स्टूडियोज के बैनर तले बनी ‘जॉली एलएलबी 3’ पहले दिन 10 से 12 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर सकती है। यह फिल्म मास अपील पर निर्भर नहीं है। इसलिए इसका प्रदर्शन दर्शकों की प्रतिक्रिया और वीकेंड की स्पॉट बुकिंग पर टिका है। रिलीज का दिन वर्किंग डे है, जिसका असर पहले दिन की कमाई पर पड़ सकता है। हालांकि, अगर फिल्म को सकारात्मक रिस्पॉन्स मिला तो शनिवार से कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा।

Jolly LLB 3 में सेंसर बोर्ड ने कराए कुछ अहम बदलाव, यहां जानें पूरी डिटेल

अक्षय के लिए क्यों अहम है ये फिल्म?

अक्षय कुमार के लिए ‘जॉली एलएलबी 3’ का प्रदर्शन बेहद महत्वपूर्ण है। उनकी हालिया फिल्में जैसे ‘स्काई फोर्स’ और ‘केसरी चैप्टर 2’ को भले ही अच्छी समीक्षा मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वे उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं। ऐसे में यह फिल्म अक्षय के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है। दर्शकों की जुबानी तारीफ इस फिल्म को लंबी रेस का घोड़ा बना सकती है।

फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है खास

जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म है। पहली फिल्म (2013) में अरशद वारसी ने वकील जॉली का किरदार निभाया था। वहीं, दूसरी फिल्म (2017) में अक्षय कुमार ने यह भूमिका संभाली थी। अब तीसरी कड़ी में दोनों सितारे आमने-सामने होंगे। अक्षय और अरशद की जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं। सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव, सीमा बिस्वास और गजराज राव जैसे कलाकार भी फिल्म में हैं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...