The Bads Of Bollywood विवाद, समीर वानखेड़े का मानहानि केस, आर्यन बोले- हमने सम्मान की सीमा का ध्यान रखा

Table of Content

The Bads Of Bollywood: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का डायरेक्टोरियल डेब्यू नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ सुर्खियों में है। पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने इस शो को लेकर मानहानि का मुकदमा दायर किया है। वानखेड़े का दावा है कि सीरीज में उनका अपमानजनक चित्रण किया गया है। खासकर तब जब आर्यन से जुड़े पुराने ड्रग केस की सुनवाई अभी कोर्ट में लंबित है। इस बीच आर्यन ने एक इंटरव्यू में शो की क्रिएटिविटी पर बात की और कहा कि टीम ने हास्य के साथ सम्मान का बैलेंस बनाया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने 8 अक्टूबर को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, नेटफ्लिक्स और अन्य पर नोटिस जारी कर दिए हैं। सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी।

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में आया अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट, Zeishan Quadri शो से हुए बाहर

The Bads Of Bollywood पर आर्यन ने कही ये बात

वैरायटी मैगजीन को दिए इंटरव्यू में आर्यन ने बताया कि सीरीज बनाने के दौरान टीम ने खुद ही सीमाएं तय कीं। उन्होंने कहा, “हम खुद पर मजाक बनाना चाहते थे, लेकिन कहीं भी अपमान न हो। इसलिए हमने वह लाइन सही रखी। ये गार्डरेल्स खुद लगाए गए थे, क्योंकि इंडस्ट्री के बारे में कुछ बनाते हुए जब आप खुद इंडस्ट्री का हिस्सा हैं तो सम्मान जरूरी है।” आर्यन ने आगे कहा कि कॉमेडी में सबसे पहले खुद पर मजाक उड़ाने की हिम्मत होनी चाहिए। उन्हो्ंने कहा, “लोग खुद पर मजाक ले सकें, यही कॉमेडी की पहली शर्त है। खुद पर हंसो, फिर प्यार बांटो। हमारे कास्ट ने बहुत सपोर्ट किया और हमने भी अपमान की हद पार नहीं की, सिर्फ खुद पर फोकस रखा।”

Kantara Chapter 1 Worldwide Collection Week 1: कांतारा चैप्टर 1 की बादशाहत, 500 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

रियल लाइफ से प्रेरित हैं कुछ सीन

आर्यन ने साफ किया कि ‘The Bads Of Bollywood’ पूरी तरह काल्पनिक है, लेकिन कुछ सीन रियल लाइफ से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा, “स्क्रीन पर तो हमने थोड़ा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया, लेकिन कुछ चीजें हकीकत से ली गई हैं। कुछ सीन रियल इवेंट्स से इंस्पायर्ड हैं और कुछ अतिशयोक्ति है। यह डॉक्यूमेंट्री नहीं है।” सीरीज में लक्ष्य, बॉबी देओल, राघव जुयाल, आन्या सिंह, मनोज पहवा, मनीष चौधरी, साहेर बंबा, गौतमी कपूर और रजत बेदी जैसे कलाकार हैं। इसमें शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, एसएस राजामौली और दिशा पाटनी जैसे सितारों के कैमियो भी हैं। शो बॉलीवुड के पीछे की दुनिया पर व्यंग्य करता है जो दर्शकों को हंसाने के साथ सोचने पर मजबूर करता है।

Hindi Box Office पर सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में देने वाले साउथ सितारे

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...