Thamma Box Office Collection Day 7: थामा मंडे टेस्ट में पास या फेल? जानें कलेक्शन

Table of Content

Thamma Box Office Collection Day 7: आयुष्मान खुराना अभिनीत थामा सिनेमाघरों में इन दिनों प्रदर्शित हो रही है। फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। टिकट खिड़की पर इस फिल्म ने अब तक संतोषजनक प्रदर्शन किया है। हालांकि, फिल्म का बजट ज्यादा होने की वजह से यह अब तक अपनी लागत के बराबर कमाई नहीं कर सकी है। आइए जानते हैं कि पहले सोमवार तक इस फिल्म ने कितना कारोबार कर लिया है।

Salman Khan ने Satish Shah को दी श्रद्धांजलि, बोले- वह राजा की तरह जिए

Thamma Box Office Collection Day 7

थामा को 145 करोड़ के बजट से बनाया गया है। फिल्म को सफलता का टैग पाने के लिए कम से कम 200 करोड़ की नेट कमाई भारत में करनी होगी। हालांकि, भारत में यह फिल्म पहले एक्सटेंडेड वीकएंड में 100 करोड़ की कमाई करने से चूक गई है। सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म की कमाई सोमवार को घटती नजर आई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने सातवें दिन 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ यह फिल्म 95.55 करोड़ की कमाई कर सकी है।

Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat: थामा को हराकर आगे निकली एक दीवाने की दीवानियत

रविवार को हुई इतनी कमाई

बता दें कि बीते दिन थामा ने 13 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। शनिवार के मुकाबले रविवार को फिल्म की कमाई में 0.76 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई थी। रविवार की छुट्टी होने के बावजूद फिल्म का उछाल न ले पाना एक चिंता का विषय है। वहीं, मंडे टेस्ट में भी यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है।

Satish Shah Death: किस बीमारी ने ली अभिनेता शाह की जान?

दीवानियत से है टक्कर

इस फिल्म की टक्कर हर्षवर्धन राणे अभिनीत फिल्म एक दीवाने की दीवानयित से है। मिलाप मिलन जावेरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले ही हिट हो चुकी है। कम बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। हिट होने के बाद अब यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होने की राह पर है। वहीं, आयुष्मान की फिल्म का ब्लॉकबस्टर होना मुश्किल नजर आ रहा है।

Ek Deewane Ki Deewaniyat Sequel: क्या एक दीवाने की दीवानियत का बनेगा सीक्वल? डायरेक्टर ने कही ये बात

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...