Thamma Box Office Collection Day 4: चौथे दिन थामा की थमी रफ्तार, जानें कुल कलेक्शन

Table of Content

Thamma Box Office Collection Day 4: आयुष्मान खुराना की थामा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। हालांकि, अब छुट्टियां खत्म होते ही फिल्म की रफ्तार पर असर दिखना शुरू हो गया है। पहले दिन में टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई करने के बाद अब चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन घटता नजर आ रहा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है।

पर्दे पर Thamma vs Bhediya आएगी जल्द, अमर कौशिक ने किया कंफर्म!

थामा की चौथे दिन की कमाई (Thamma Box Office Collection Day 4)

फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें तो थामा ने 2.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 58.52 करोड़ रुपये हो गई है। ये आंकड़े शुरुआती हैं। रात तक इनमें बदलाव नजर आ सकता है। वर्किंग डे होने की वजह से फिल्म की रफ्तार चौथे दिन कम होती दिख रही है। अगर यह फिल्म आज यानी 24 अक्तूबर को भी डबल डिजिट में कलेक्शन करेगी तो यह इसके लिए अच्छा माना जाएगा। वहीं उम्मीद की जा रही है कि 25 और 26 अक्तूबर को यह फिल्म फिर से रफ्तार पकड़ती नजर आ सकती है। हालांकि, पहले एक्सटेंडेड वीकएंड में फिल्म का 100 करोड़ तक पहुंचना अब मुश्किल नजर आ रहा है।

Fauzi ही नहीं, Prabhas की ये फिल्में भी कर सकती हैं बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश

थामा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Thamma Movie Box Office Collection Day 4 Day-wise)

थामा ने बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी। वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 18.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म की कमाई में 32 फीसदी से ज्यादा की गिरावट नजर आई। इसने 12.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो आयुष्मान के साथ इसमें रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे सितारे भी हैं। फिल्म के गाने दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। थामा का बजट 145 करोड़ रुपये है। इसे हिट होने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना होगा।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: किस किस को प्यार करूं 2 की रिलीज डेट का हुआ एलान, इन दिन मचाएगी धमाल

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...