Thamma Box Office Collection Day 22: ‘थामा’ को क्यों नहीं कहा जा सकता हिट? आसान भाषा में समझिए

Table of Content

Thamma Box Office Collection Day 22: थामा अब बॉक्स ऑफिस पर अंतिम सांसे गिन रही है। फिल्म का कलेक्शन अब काफी कम हो चुका है। साथ ही, भारत में यह फिल्म अब तक अपनी लागत के बराबर कमाई भी नहीं कर सकी है। ऐस में इस फिल्म को फिलहाल हिट कहना ठीक नहीं है।

Thamma Box Office Collection Day 21: बॉक्स ऑफिस पर 21वें दिन फूलीं ‘थामा’ की सांसें, जानें कुल कलेक्शन

Thamma को क्यों नहीं कहा जा सकता हिट?

मेकर्स के मुताबिक थामा ने भले ही वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ऊपर का बिजनेस कर लिया हो, लेकिन भारत में इसे हिट नहीं कहा जा सकता। आमतौर पर फिल्म के नेट कलेक्शन से इसके हिट होने या ना होने का पता लगाया जाता है। फिल्म थामा के मामले में भी अगर यही मापदंड रखें तो यह फिल्म अब तक भारत में प्रॉफिट में नहीं आ सकी है। इस फिल्म का बजट 125 करोड़ रुपये है। वहीं, प्रचार और विज्ञापन को मिलाकर इसका बजट 145 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच जाता है। ऐसे में फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम भारत में 200 करोड़ का नेट कलेक्शन करना चाहिए। हालांकि, मौजूदा स्थिति को देखते हुए ऐसा होना काफी मुश्किल लग रहा है। अब तक के कलेक्शन से यह फिल्म भारत में औसत ही साबित हुई है।

Aneet Padda: कौन सा कोर्स कर रहीं सैयारा फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा? दिसंबर में देंगी फाइनल ईयर एग्जाम

थामा ने 22वें दिन की कितनी कमाई (Thamma Box Office Collection Day 22)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थामा ने 22वें दिन 15 लाख रुपये की कमाई की है। किसी भी बड़े बजट की फिल्म के लिए यह कलेक्शन संतोषजनक नहीं है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 131.55 करोड़ रुपये हो गया है। थामा की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल और फैसल मलिक जैसे सितारे हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। इससे पहले वह फिल्म मुंजा बना चुके हैं।

Ahaan Panday Upcoming Movie: अहान की अगली फिल्म में इस दमदार एक्टर की हुई एंट्री, जानकर बढ़ जाएगी उत्सुकता

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...