Ahaan Panday Upcoming Movie: अहान की अगली फिल्म में इस दमदार एक्टर की हुई एंट्री, जानकर बढ़ जाएगी उत्सुकता

Table of Content

Ahaan Panday Upcoming Movie: बॉलीवुड के नए चेहरे अहान पांडे ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ से ही तहलका मचा चुके हैं । अनीत पड्डा के साथ इस रोमांटिक ड्रामा ने वर्ल्डवाइड 550 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और अहान को रातोंरात स्टार बना दिया था। इस फिल्म से उनके फैंस की संख्या में इजाफा ही नहीं, बल्कि उनकी एक्टिंग को भी खूब तारीफ मिली। अब ‘सैयारा’ की सफलता पर सवार होकर अहान अपनी दूसरी फिल्म में एक्शन का तड़का लगाने वाले हैं। यह अनटाइटल्ड एक्शन-रोमांस फिल्म यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनेगी और इसे अली अब्बास जफर डायरेक्ट करेंगे।

Haq Box Office Collection Day 4: ‘हक’ मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल, जानें चौथे दिन का कलेक्शन

फिल्म में बॉबी देओल की एंट्री (Ahaan Panday Upcoming Movie)

Ahaan Panday Upcoming Movie
अहान पांडे: फोटो: एक्स

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में बॉबी देओल की एंट्री हो गई है। वह अहान के प्रतिद्वंद्वी का रोल निभाएंगे। कहा जा रहा है कि वह स्टोरी में जबरदस्त टेंशन और ड्रामा लाएंगे। अहान के अपोजिट शरवरी वाघ होंगी। फिल्म मु्ंजा से वह काफी वाहवाही बटोर चुकी हैं। जल्द ही वह यशराज की फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आने वाली है।

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 20: ‘दीवानियत’ हुई 20वें दिन ब्लॉकबस्टर, जानें कलेक्शन

नेगेटिव रोल से छा चुके हैं बॉबी

बॉबी देओल की बात करें तो वह पिछले कुछ समय से कई फिल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं निभाकर वाहवाही लूट चुके हैं। फिल्म एनिमल से उन्होंने अपने अभिनय की दूसरी पारी की शानदार शुरुआत की। इसके बाद वह डाकू महाराज, कंगुवा समेत कई फिल्मों में बतौर विलने नजर आए। बताया जा रहा है कि अपनी नई फिल्म में अली बॉबी देओल की नए अंदाज में पेश करने की कोशिश में हैं।

Abhishek Bajaj: बजाज के लिए फूट-फूटकर रोईं अशनूर, अभिषेक बोले- ट्रॉफी नहीं दिल जीतकर जा रहा

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...