Thamma Box Office Collection Day 15: ‘थामा’ का हिट होना हुआ मुश्किल, जानें 15वें दिन का कलेक्शन

Table of Content

Thamma Box Office Collection Day 15: आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। हालांकि, अब फिल्म का जादू टिकट खिड़की पर कम होता दिख रहा है। इस फिल्म की कमाई की रफ्तार अब काफी धीमी हो चली है। ऐसे में थामा की हिट होने की राह अब और भी ज्यादा मुश्किल होती दिख रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कारोबार किया है।

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 15: ‘दीवानियत’ ने ‘थामा’ को पछाड़ा, जानें 15वें दिन का कलेक्शन

Thamma Box Office Collection Day 15

थामा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 15वें दिन खबर लिखे जाने तक 2 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 123.8 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म का बजट ज्यादा होने के कारण अब तक यह फिल्म क्लीन हिट का तमगा हासिल नहीं कर सकी है।

Baahubali The Epic Box Office Collection Day 4: बाहुबली द एपिक पर चौथे दिन हुई झमाझम नोटों की बारिश

Thamma के हिट होने की राह मुश्किल

थामा का बजट 145 करोड़ के आस-पास है। इसमें फिल्म का प्रचार और विज्ञापन का खर्च भी शामिल है। हालांकि, इसकी कमाई की रफ्तार को देखते हुए फिल्म का अपनी लागत तक पहुंचना मुश्किल ही नजर आ रहा है। मैडॉक यूनिवर्स की इस फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 200 करोड़ का बिजनेस करना पड़ेगा, लेकिन इसके आसार अब हर दिन के साथ कम होते नजर आ रहे हैं। दीवानियत के साथ क्लैश ने भी फिल्म के कलेक्शन पर गहरा असर डाला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में थामा हिट का दर्जा प्राप्त कर पाती है या नहीं।

Thamma Box Office Collection Day 14: ‘थामा’ बॉक्स ऑफिस पर नहीं मचा पा रही हंगामा, 14वें दिन हुई इतनी कमाई

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...