Baahubali The Epic Box Office Collection Day 4: बाहुबली द एपिक पर चौथे दिन हुई झमाझम नोटों की बारिश

Table of Content

Baahubali The Epic Box Office Collection Day 4: बाहुबली द एपिक दर्शकों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही है। एस एस राजामौली की इस मास्टरपीस का कमाल इतने वर्षों के बाद भी जारी है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितना कारोबार किया है।

Deewaniyat Box Office Collection Day 13: 13वें दिन लोंगो के सिर चढ़कर बोली ‘दीवानियत’ की दीवानगी

Baahubali The Epic Box Office Collection Day 4

ताजा आंकड़ों के मुताबिक बाहुबली द एपिक चौथे दिन यानी मंडे टेस्ट में पास हो गई है। सोमवार को इस फिल्म ने 84 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 25.19 करोड़ रुपये हो गई है।

Baahubali The Epic Box Office Collection Day 2: ‘बाहुबली द एपिक’ की दूसरे दिन चली बॉक्स ऑफिस पर आंधी

बाहुबली द एपिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Baahubali The Epic Box Office Collection)

बता दें कि बाहुबली द एपिक ने पेड प्रीव्यू में 1.15 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी। वहीं, पहले दिन इस फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए 9.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने 6.3 करोड़ रुपये बटोरे थे। फिल्म की कमाई को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही यह 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी।

Thamma Box Office Collection Day 13: थामा की कमाई में 13वें दिन आया उछाल, जानें कुल कलेक्शन

Baahubali The Epic Starcast

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो प्रभास बाहुबली द एपिक में डबल रोल में हैं। वहीं, फिल्म में राणा दग्गुबाती नेगेटिव रोल में हैं। उनके अलावा फिल्म में राम्या कृष्णन, सत्यराज और नासिर जैसे सितारे भी हैं। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है। मौजूदा समय में इसके दोनों भागों को मिलाकर और कुछ अनदेखे क्लिप्स के साथ फिल्म को दोबारा पर्दे पर लाया गया है।

Baahubali The Epic Box Office Collection Day 2: ‘बाहुबली द एपिक’ की दूसरे दिन चली बॉक्स ऑफिस पर आंधी

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...