Tere Ishk Mein: 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में ‘तेरे इश्क में’, लिस्ट में कौन से नंबर पर मिली जगह

Table of Content

Tere Ishk Mein:तेरे इश्क में‘ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। फिल्म ने पहले दिन सिनेमाघरों में जमकर धमाल मचाया। इस फिल्म का इंतजार लोगों को लंबे समय से था। फिल्म के गाने और ट्रेलर ने दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बनाया था। इसका असर फिल्म की रिलीज डेट पर देखने को मिला। पहले दिन इसे देखने के लिए लोगों की लंबी कतारें थिएटर्स के बाहर देखने को मिली। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में तेरे इश्क में कौन से पायदान पर है।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 16: ‘दे दे प्यार दे 2’ के हिट होने का सपना तीसरे शनिवार को टूटा!

100 करोड़ कमाएगी Tere Ishk Mein?

‘तेरे इश्क में’ ने टिकट खिड़की पर पहले दिन 16 करोड़ रुपये रुपये की कमाई की है। सैयारा के बाद ये साल की दूसरी रोमांटिक फिल्म है, जिसने इतनी शानदार शुरुआत की है। फिल्म की कमाई से अब यह लगने लगा है कि तेरे इश्क में जल्द ही 100 करोड़ के आंकड़े तक भी आसानी से पहुंच जाएगी। हालांकि, ऐसा कितने दिनों में होगा इसका पता पहले वीकएंड के बाद ही लग सकेगा।

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 2: ‘तेरे इश्क में’ ने दूसरे दिन मचाई खलबली, 4 फिल्मों को दी पटखनी

कौन से नंबर पर Tere Ishk Mein

2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों के मामले में तेरे इश्क में 8वें पायदान पर है। पहले नंबर पर वॉर 2 है, जिसने 52.5 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी। वहीं, दूसरे पायदान पर छावा, तीसरे पर सिकंदर, चौथे नंबर पर हाउसफुल 5, पांचवें नंबर पर थामा, छठे पर सैयारा, सातवें पर रेड 2 है। इसके अलावा तेरे इश्क में के पीछे स्काई फोर्स और जॉली एलएलबी 3 जैसी फिल्में हैं।

Palash Muchhal-Smriti Mandhana मामले में कोरियोग्राफर ने लगाया अफवाहों पर ब्रेक, दिया ये बड़ा बयान

2025 की टॉप 10 सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्में

वॉर 2- 52.5 करोड़
छावा 33.1- करोड़
सिकंदर 26- करोड़
हाउसफुल 5- 24.35 करोड़
थामा- 24 करोड़
सैयारा- 21.25 करोड़
रेड 2- 19.71 करोड़
तेरे इश्क में- 16 करोड़
स्काई फोर्स- 15.3 करोड़
जॉली एलएलबी 3- 12.5 करोड़

‘तेरे इश्क में’ की बात करें तो फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। इससे पहले वह रांझणा और तनु वेड्स मनु जैसी फिल्में बना चुके हैं। वहीं, इस फिल्म को हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने लिखा है। फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने तैयार किया है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...