Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 2: ‘तेरे इश्क में’ ने दूसरे दिन मचाई खलबली, 4 फिल्मों को दी पटखनी

Table of Content

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 2: तेरे इश्क में ने बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट ओपनिंग ली है। फिल्म ने अपने कदम से टिकट खिड़की को दहला दिया है। फिल्म में धनुष और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने दो दिनों में कितना कारोबार किया है।

Palash Muchhal-Smriti Mandhana मामले में कोरियोग्राफर ने लगाया अफवाहों पर ब्रेक, दिया ये बड़ा बयान

दूसरे दिन कैसा रहा प्रदर्शन? (Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 2)

तेरे इश्क में के पहले दिन के धमाल के बाद दूसरे दिन भी कमाल जारी है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म की स्थिति और भी ज्यादा मजबूती होती दिख रही है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन 17 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 33 करोड़ रुपये (हिंदी+ तमिल) हो गई है। इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शनिवार के कलेक्शन के मामले में दे दे प्यार दे 2, मस्ती 4, 120 बहादुर, गुस्ताख दिल जैसी फिल्मों को जबरदस्त पटखनी दी है।

NTR-Neel: एनटीआर-नील की फिल्म में हुई इस बॉलीवुड सुपरस्टार की एंट्री, नाम जाकर रह होगी हैरानी

पहले दिन हुई थी इतनी कमाई (Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 1)

बता दें कि तेरे इश्क में ने पहले दिन 16  करोड़ रुपये (हिंदी+ तमिल) से शुरुआत की थी। फिल्म का बजट 85 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में ओपनिंग डे कलेक्शन को काफी शानदार कहा जाएगा। सैयारा और एक दीवाने की दीवानियत के बाद अब यह रोमांटिक फिल्म भी सुपरहिट होने की राह पर निकल पड़ी है।

Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 1: ‘गुस्ताख इश्क’ रिलीज हुई, लेकिन ‘तेरे इश्क में’ की आंधी में उड़ गई!

फिल्म में है इस एक्टर का कैमियो

फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। उन्हें रोमांटिक फिल्में बनाने में महारत हासिल है। वहीं, इस फिल्म को हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने मिलकर लिखा है। यह फिल्म रांझणा का स्प्रिचुअल सीक्वल है। फिल्म में जीशान अय्यूब का कैमियो भी है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

I-POPSTAR: रोहित राऊत बने भारत के पहले आई-पॉपस्टार, एमेजन एमएक्स प्लेयर के शो का धमाकेदार फिनाले

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...