Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3: ‘तेरे इश्क में’ की कमाई से तीसरे दिन हिल उठा बॉक्स ऑफिस

Table of Content

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3: तेरे इश्क में की कमाई से पूरा बॉक्स ऑफिस हिल उठा है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। पहले दिन से सिनेमाघरों के बाहर टिकट के लिए कतारें नजर आ रही हैंँ। फिल्म में धनुष और कृति सेनन ने मुख्य भूमिका निभाई है। दोनों की अदाकारी की खूब पसंद किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि तेरे इश्क में ने तीसरे दिन कितना कारोबार किया है।

Akshay Kumar: अक्षय कुमार-साजिद खान की जोड़ी बड़े पर्दे पर लौटने की तैयारी में, पूरी डिटेल यहां जानें

तीसरे दिन बड़ा धमाल (Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3)

तेरे इश्क में ने तीसरे दिन 18.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 51.75 करोड़ रुपये हो गया है। आज यानी 30 नवंबर को रविवार होने की वजह से फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला है। इस साल रोमांटिक फिल्मों का जादू लोगों पर खूब चला है। सैयारा और एक दीवाने की दीवानियत के बाद अब तेरे इश्क में की कमाई ने मेकर्स को खुश कर दिया है।

Varanasi: राजामौली को क्यों बदलना पड़ा ‘वाराणसी’ का नाम? जानें पूरा मामला

क्या 100 करोड़ कमाएगी फिल्म?

इससे पहले तेरे इश्क में ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने टिकट खिड़की पर पहले दिन 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ये कमाई सभी भाषाओं को मिलाकर थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 17 करोड़ का कलेक्शन कर धमाल मचा दिया था। अब तीसरे दिन की कमाई से साफ लग रहा है कि आने वाले समय में यह फिल्म 100 करोड़ रुपये आसानी से पार कर जाएगी। तेरे इश्क में के लिए 4 दिसंबर तक मैदान पूरी तरह से साफ है। 5 दिसंबर को फिल्म धुरंधर उसे टक्कर देती नजर आएगी।

Tere Ishk Mein: ‘तेरे इश्क में’ ने रचा इतिहास, धनुष की तमिल फिल्मों को भी पीछे छोड़ा

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...