Varanasi: राजामौली को क्यों बदलना पड़ा ‘वाराणसी’ का नाम? जानें पूरा मामला

Table of Content

Varanasi: साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजमौली और सुपरस्टार महेश बाबू की आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ का टाइटल अनाउंसमेंट तो धमाकेदार था, लेकिन उसके कुछ ही दिनों बाद विवाद ने जोर पकड़ लिया। फिल्म के लॉन्च इवेंट ने पूरे देश के सिनेमा प्रेमियों का दिल जीत लिया था। हालांकि, अब टाइटल को लेकर एक छोटा-सा बदलाव हुआ है।

Tere Ishk Mein: ‘तेरे इश्क में’ ने रचा इतिहास, धनुष की तमिल फिल्मों को भी पीछे छोड़ा

Varanasi पर क्या था विवाद?

डायरेक्टर सीएच सुभा रेड्डी ने तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल में शिकायत दर्ज की थी कि उन्होंने दो साल पहले ही ‘वाराणसी’ टाइटल रजिस्टर कर लिया था। राजमौली की फिल्म इसका इस्तेमाल नहीं कर सकती।

Randeep Hooda- Lin Laishram announce first Pregnancy: रणदीप-लिन के घर जल्द गूंजने वाली है किलकारी

कैसा सुलझा Varanasi का मामला

खबरों के मुताबिक बातचीत के बाद अब यह मामला सुलझ गया है। अब तेलुगु वर्जन का नाम ‘राजमौलीज वाराणसी’ हो गया है। बाकी भाषाओं में फिल्म ‘वाराणसी’ ही रहेगी। ये बदलाव छोटा सा है, लेकिन विवाद को खत्म करने के लिए जरूरी था। प्रोडक्शन हाउस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इंडस्ट्री सूत्रों का कहना है कि सब ठीक हो चुका है।

15 जुलाई को दिखी थी Varanasi की पहली झलक

ये विवाद 15 नवंबर को हैदराबाद के रमोजी फिल्म सिटी में हुए ग्रैंड इवेंट से शुरू हुआ। वहां राजमौली ने महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ फिल्म का पहला ग्लिंप्स दिखाया। इवेंट में राजमौली के हनुमान से जुड़े कमेंट्स पर भी कुछ संगठनों ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन टाइटल इश्यू सबसे बड़ा था। सुभा रेड्डी की प्रोडक्शन कंपनी राम ब्रह्मा हनुमा क्रिएशंस ने 2023 में ‘वाराढ़सी’ (थोड़ा अलग स्पेलिंग) रजिस्टर किया था जो जुलाई 2026 तक वैलिड है। राजमौली की टीम ने ‘वाराणसी’ इस्तेमाल किया, जिससे टकराव हुआ।

Varanasi से वापसी कर रहीं प्रियंका

फिल्म एक एपिक एक्शन-एडवेंचर है जो भारतीय संस्कृति पर आधारित है। महेश बाबू लीड रोल में हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा फीमेल लीड और पृथ्वीराज विलेन की भूमिका में हैं। लंबे समय बाद प्रियंका इस फिल्म से भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म का बजट 1000-1200 करोड़ रुपये तक बताया जा है जो इसे भारत की सबसे महंगी फिल्म बनाएगा। इसके प्रोड्यूसर केएल नारायण (दुर्गा आर्ट्स) हैं। फिल्म में म्यूजिक एमएम कीरावानी का है। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी।फैंस के लिए ये फिल्म सालों का इंतजार है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...