Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari 20 दिन में छुआ 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा

Table of Content

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection: बॉलीवुड की ताजा रोमांटिक कॉमेडी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वरुण धवन और जान्हवी कपूर की इस फिल्म ने रिलीज के महज 20 दिनों में वर्ल्डवाइड ग्रॉस 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है।

Thamma में इस एक्टर ने लूट ली महफिल, जमकर बज रहीं सीटियां

कांतारा चैप्टर 1 से मिली थी कड़ी टक्कर

यह खबर फिल्म टीम के लिए बड़ी राहत वाली साबित हुई है। खासकर जब रिलीज के समय साउथ की ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा चैप्टर 1’ से कड़ी टक्कर हो रही थी। फिल्म को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है। वहीं, फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन ने किया है। वरुण धवन सनी के रोल में एक संस्कारी लड़के बने हैं, जो धीरे-धीरे तुलसी कुमारी (जान्हवी कपूर) के प्यार में पड़ जाते हैं। सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ जैसे कलाकारों ने भी कहानी में रंग भर दिया है।

Thamma X Review: थामा ने जीता दर्शकों का दिल, सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari ने कमाए 100 करोड़

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी: वीडियो ग्रैब

फिल्म की कुल कमाई अब 102.64 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म में प्यार, हंसी और फैमिली ड्रामा का मजेदार मेल है जो युवाओं और परिवारों को खूब भा रहा है। जान्हवी कपूर ने इस उपलब्धि पर इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। उन्होंने फिल्म का रंग-बिरंगा पोस्टर पोस्ट किया, जिसमें 20 दिनों की कमाई के आंकड़े साफ लिखे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म थामा में कैमियो करते नजर आए हैं। उनके इस कैमियो की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में वह भेड़िया बने नजर आए हैं। बता दें कि वरुण धवन भी मैडॉक की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा हैं।

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ‘दीवानियत’ के दीवाने हुए लोग, जानें कलेक्शन

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...