Sunjay Kapur: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा

Table of Content

Sunjay Kapur Death: उद्योगपति और बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का हाल ही में इंग्लैंड में निधन हो गया। उनकी उम्र 53 वर्ष थी। इस दुखद खबर ने न केवल उनके परिवार, बल्कि व्यापार और मनोरंजन जगत को भी स्तब्ध कर दिया।

Kesari Chapter 2 OTT: अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी, अब फ्री में देखिए केसरी चैप्टर 2

संजय कपूर की मृत्यु की हुई पुष्टि

लेखक और कॉलमिस्ट सुहेल सेठ ने संजय कपूर (Sunjay Kapur) के निधन की पुष्टि की। उन्होंने एक्स पर लिखा, “संजय कपूर के निधन से गहरा दुख हुआ। वह आज इंग्लैंड में हमें छोड़कर चले गए। यह एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार और सोना कॉमस्टार के सहकर्मियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ॐ शांति।”

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे पर अक्षय कुमार स्तब्ध, बोले- मेरी प्रार्थनाएं सभी के साथ हैं

कैसे हुआ संजय कपूर का निधन?

रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कपूर (Sunjay Kapur) की मृत्यु का कारण दिल का दौरा है। यह घटना 12 जून को तब हुई, जब वह इंग्लैंड में पोलो खेल रहे थे। कुछ खबरों में दावा किया गया है कि खेल के दौरान उनके मुंह में एक मधुमक्खी घुस गई, जिसके कारण उन्हें असहजता हुई और संभवतः यह स्थिति दिल के दौरे का कारण बनी। वह मैदान से बाहर आए, लेकिन तुरंत बाद बेहोश हो गए और चिकित्सकीय सहायता के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

कौन थे संजय कपूर?

संजय कपूर (Sunjay Kapur) एक सफल भारतीय उद्योगपति और सोना ग्रुप के संस्थापक डॉ. सुरिंदर कपूर के बेटे थे। वह सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे, जो एक वैश्विक ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी है। यह कंपनी इलेक्ट्रिक और पारंपरिक वाहनों के लिए महत्वपूर्ण पुर्जे बनाती है। संजय ने अपने नेतृत्व में कंपनी को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई। इसके अलावा, वह ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ACMA) के अध्यक्ष भी थे।

करिश्मा कपूर और संजय कपूर का रिश्ता

संजय कपूर (Sunjay Kapur) का नाम उनके निजी जीवन के कारण भी सुर्खियों में रहा। उन्होंने 2003 में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं, बेटी समायरा और बेटा कियान। हालांकि, उनका वैवाहिक जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहा और 2016 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद भी संजय अपने बच्चों के साथ समय बिताते हुए मुंबई में नजर आते थे। तलाक के बाद उन्होंने प्रिया सचदेव से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...