Shine Tom Chacko: शाइन टॉम चाको के पिता का सड़क हादसे में निधन, मलयालम अभिनेता अस्पताल में भर्ती

Table of Content

Shine Tom Chacko: मलयालम सिनेमा के मशहूर अभिनेता शाइन टॉम चाको के परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। शुक्रवार सुबह तमिलनाडु के धरमपुरी के पास पालकोट्टई में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में उनके पिता सी.पी. चाको की मृत्यु हो गई। इस हादसे में शाइन, उनकी मां, भाई और ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत पालकोट्टई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Thug Life Box Office Collection ने पहले दिन मचाई धूम

कैसे हुआ हादसा?

हादसा सुबह करीब 7 बजे उस समय हुआ। उस समय Shine Tom Chacko का परिवार एर्नाकुलम से बेंगलुरु जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनकी कार आगे चल रहे एक लॉरी से टकरा गई। इस टक्कर में कार में सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। शाइन के पिता सी पी चाको को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल पहुंचने के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। शाइन को उनके दाहिने हाथ में चोट लगी है, जबकि उनकी मां और भाई को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के सही कारण और ड्राइवर की पहचान की जांच पुलिस कर रही है।

Aamir Khan: आमिर खान और लोकेश कनगराज की जोड़ी सुपरहीरो फिल्म से मचाएगी धमाल, ‘पीके 2’ पर भी आया ये अपडेट

हादसे के समय कहां थे शाइन?

रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे के समय Shine Tom Chacko कार की पिछली सीट पर सो रहे थे। उनके भाई और ड्राइवर आगे की सीट पर थे, जबकि उनके माता-पिता बीच वाली सीट पर बैठे थे। हादसे के बाद शाइन और उनके परिवार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की और जानकारी का इंतजार है।

कौन हैं शाइन टॉम चाको?

Shine Tom Chacko मलयालम सिनेमा के एक चर्चित अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी। उन्होंने मशहूर निर्देशक कमल के साथ करीब 9 साल तक काम किया। 2011 में फिल्म ‘खद्दामा’ से उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। 2019 में फिल्म ‘इश्क’ में उनके खलनायक किरदार को खूब सराहना मिली, जिसके लिए उन्हें SIIMA अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल (मलयालम) का पुरस्कार भी मिला। हाल ही में वह ममूटी के साथ फिल्म ‘बजूका’ में नजर आए थे जो 10 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई थी।

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...