Shehbaz Badesha के Bigg Boss 19 से बाहर होने पर शहनाज गिल ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- तुम मेरे लिए विनर हो

Table of Content

Shehbaz Badesha: बिग बॉस 19 का फिनाले अब बस कुछ ही दिन दूर है, लेकिन वीकेंड का वार फिर एक बड़ा धमाका लेकर आया। शहबाज बादेशा का घर से अचानक बाहर होना हर किसी के लिए झटका रहा। डबल इविक्शन में शहबाज को सबसे कम वोट मिले। रितेश देशमुख ने सलमान खान के साथ मिलकर उनके बाहर होने का ऐलान किया। अब कॉम्पिटिशन में सिर्फ 6 फाइनलिस्ट बच गए हैं जो इस हफ्ते ट्रॉफी के लिए लड़ेंगे।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 18: ‘दे दे प्यार दे 2’ तीसरे सोमवार को फिर हुई बेपटरी? जानें कमाई

Shehbaz Badesha हुए बाहर

वीकेंड एपिसोड की शुरुआत टेंशन से हुई। कंटेस्टेंट्स से पूछा गया कि कौन बाहर होगा। फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल ने शहबाज का नाम लिया तो बाकियों ने अलग-अलग नाम। आखिरकार रितेश ने पर्दा उठाया और शहबाज बाहर हो गए। इसके बाद घर में सन्नाटा छा गया। सबसे ज्यादा इमोशनल अमाल मलिक हुए। उनकी आंखों में आंसू आ गए। सलमान ने कहा, “अब शहबाज अपनी पहचान खुद बनाएंगे, उन्हें अब सिर्फ शहनाज गिल के भाई के रूप में नहीं पहचाना जाएगा।”

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 4: ‘तेरे इश्क में’ ने मंडे टेस्ट में दिखाया कमाल या हुई बेहाल? जानें

जाते वक्त Shehbaz Badesha ने कही ये बात

शहबाज ने जाते वक्त कहा, “शो में आना मेरा पुराना सपना था। सबका शुक्रिया।”सोशल मीडिया पर ये इविक्शन वायरल हो गया। उनके जाने पर फैंस के रिएक्शन बंटे हुए हैं। कई लोगों का मानना था कि शहबाज ने अच्छा खेला लेकिन वोट के मामले में वह पिछड़ गए।

क्या Samantha Ruth Prabhu करने जा रहीं 1 दिसंबर को शादी? अटकलें हुईं तेज

शहनाज गिल ने दी प्रतिक्रिया

शहबाज के बाहर होने पर उनकी बहन शहनाज गिल की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “तुम मेरे लिए विनर हो (प्यार और दिल इमोजी)। वेलकम बैक।” शहनाज की ये पोस्ट पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

बता दें कि शहबाज का सफर छोटा रहा, लेकिन यादगार। उन्होंने घर में अपनी ईमानदारी और मस्ती से सबका दिल जीता। अब फाइनलिस्ट्स में तान्या, फरहाना, अमाल और बाकी चार के बीच जंग तेज हो गई है। बिग बॉस 19 का ये मोड़ दिखा गया कभी भी कुछ भी हो सकता है।

Tere Ishk Mein की धाकड़ कमाई के बीच दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर पहुंची फिल्म की टीम, लिया आशीर्वाद

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...