Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 4: ‘तेरे इश्क में’ ने मंडे टेस्ट में दिखाया कमाल या हुई बेहाल? जानें

Table of Content

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 4: तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। धनुष और कृति सेनन की जोड़ी की तारीफ काफी ज्यादा हो रही है। पहले दिन से ही यह फिल्म छाई हुई है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने चौथे दिन कैसा प्रदर्शन किया है।

क्या Samantha Ruth Prabhu करने जा रहीं 1 दिसंबर को शादी? अटकलें हुईं तेज

मंडे टेस्ट में कैसा रहा हाल? (Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 4)

तेरे इश्क में के कलेक्शन की बात करें तो चौथे दिन इस फिल्म ने 7.1 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की रफ्तार को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म मंडे टेस्ट में पास हो गई है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 59.16 करोड़ रुपये हो गई है।

Tere Ishk Mein की धाकड़ कमाई के बीच दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर पहुंची फिल्म की टीम, लिया आशीर्वाद

100 करोड़ की राह पर ‘तेरे इश्क में’

इससे पहले तेरे इश्क में की कमाई में रविवार को 10 फीसदी से ज्यादा का उछाल नजर आया। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 18.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, शनिवार को फिल्म ने 17 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 16 करोड़ रुपये रहा था। ये आकड़े सभी भाषाओं की कमाई के हैं। फिल्म के प्रदर्शन को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले वीकएंड तक यह फिल्म 100 करोड़ रुपये के कारोबार को आसानी से पार कर जाएगी।

Dhurandhar Advance Booking: ‘धुरंधर’ की एडवांस बुकिंग शुरू, रणवीर सिंह ने किया एलान

दमदार है फिल्म की टीम

तेरे इश्क में धनुष और आनंद एल राय की एक साथ तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों रांझणा और अतरंगी रे जैसे प्रोजेक्ट पर साथ काम कर चुके हैं। फिल्म का निर्माण भी आनंद एल राय ने टी-सीरीज के साथ मिलकर किया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर हिमांशु शर्मा भी हैं। उन्होंने नीरज यादव के साथ मिलकर फिल्म की कहानी भी लिखी है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...