Salman Khan: 15 साल के बच्चे की गायकी पर फिदा सलमान खान, बोले- ‘बार-बार सुन रहा हूं’

Table of Content

Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान न सिर्फ अपनी फिल्मों और बिग बॉस की मेजबानी के लिए जाने जाते हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी सक्रियता किसी से छिपी नहीं है। समय-समय पर वह एक्स के जरिए अपने दिल की बात फैंस तक पहुंचाते हैं। हाल ही में सलमान ने एक 15 साल के युवा सिंगर जोनस कॉनर की तारीफों के पुल बांधे। उनकी गायकी ने सलमान का दिल जीत लिया।

Mirai Box Office Collection Day 1: मिराय की बॉक्स ऑफिस पर चली आंधी, पहले दिन कमाए इतने करोड़

जोनस कॉनर की गायकी का जादू

Salman Khanने एक्स पर एक पोस्ट में जोनस की तारीफ करते हुए लिखा, “मैंने कभी नहीं देखा कि 15 साल का कोई बच्चा अपने दर्द को इतनी खूबसूरती से गाने में पिरो दे। भगवान आपको खुश रखे जोनस कॉनर मैं आपका गाना बार-बार सुन रहा हूं। ‘फादर इन बाइबल’, ‘पीस विद पेन’, ‘ओह अपलैशिया’ जैसे गाने दिल को छू गए।” सलमान ने आगे लिखा, “ऐसे बच्चों को अगर हमने सपोर्ट नहीं किया, तो फिर क्या किया? भाइयों और बहनों, ये गाने इंग्लिश में हैं, लेकिन हमारे यहां भी ऐसे कई टैलेंटेड बच्चे हैं। उन्हें प्रोत्साहन दो… शोषण मत करो।”

Abir Gulaal: पाकिस्तानी अभिनेता की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ भारत में होने जा रही रिलीज?

Salman Khan का व्यस्त शेड्यूल

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। इसके साथ ही वह बिग बॉस 19 के होस्ट के रूप में भी दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। हालांकि, अपनी फिल्मी व्यस्तताओं के कारण उन्होंने कुछ समय के लिए बिग बॉस से ब्रेक लिया है। इस दौरान फराह खान, अरशद वारसी और अक्षय कुमार जैसे सितारे शो की मेजबानी संभाल रहे हैं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...