Bigg Boss 19: सलमान खान ने अभिनव कश्यप को इशारों में दिया करारा जवाब, कह दी ये बड़ी बात

Table of Content

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार हर बार की तरह इस बार भी धमाकेदार रहा। सलमान खान ने न सिर्फ कंटेस्टेंट्स को उनकी गलतियों पर फटकार लगाई, बल्कि इशारों-इशारों में अपने पुराने सहयोगी और फिल्ममेकर अभिनव कश्यप को भी करारा जवाब दे डाला।

Kapil Sharma: कपिल शर्मा को 1 करोड़ की फिरौती की धमकी, मुंबई क्राइम ब्रांच ने पश्चिम बंगाल से पकड़ा आरोपी

अभिनव ने की थी तीखी टिप्पणी

कुछ दिन पहले अभिनव ने एक पॉडकास्ट में सलमान पर कई तीखी टिप्पणियां की थीं। अब सलमान ने Bigg Boss 19 के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए जो कहा है उसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

Mirai Box Office Collection North America: मिराय ने उत्तर अमेरिका में की धाकड़ कमाई, जानें कलेक्शन

सलमान का तंज, अभिनव पर निशाना?

मामला तब गर्माया जब कंटेस्टेंट तान्या ने Bigg Boss 19 में अपने बर्थडे गिफ्ट के तौर पर सलमान से उनके परिवार का हिस्सा बनने की मांग की। इस पर सलमान ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, लेकिन उनकी बातों में गहरा तंज छिपा था। उन्होंने कहा, “आजकल मेरी जो हालत हो रही है ना… जो भी मेरे साथ जुड़ता है, उसके साथ भी बहुत कुछ हो रहा है। लोग बैठे-बैठे कुछ भी बोल रहे हैं। पहले वो मेरी तारीफ करते थे, लेकिन अब उन्हें मैं पसंद नहीं। वो पॉडकास्ट में मनगढ़ंत बातें करते हैं। इतना टाइम बर्बाद करते हैं। जो झूठ उनके मन में आता है वो बोल देते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि उनके पास कोई काम नहीं है। मेरी गुजारिश है कि कुछ काम कर लो। काम से बेहतर कुछ नहीं।”

They Call Him OG Box Office Collection Day 3: ओजी बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन पास हुई या फेल? जानें कलेक्शन

सलमान के फैंस लगा रहे अंदाजा

सलमान ने भले ही नाम न लिया, लेकिन फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स मान रहे हैं कि यह तंज अभिनव कश्यप पर था। अभिनव ने सलमान के साथ ‘दबंग’ जैसी सुपरहिट फिल्म बनाई थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच मतभेद हो गए। हाल ही में अभिनव ने एक पॉडकास्ट में सलमान और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। सलमान का यह जवाब उसी का पलटवार माना जा रहा है।

Bigg Boss 19 में चौंकाने वाला ट्विस्ट, Awez Darbar घर से बाहर, सदमे में फैंस!

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...