Bigg Boss 19 में चौंकाने वाला ट्विस्ट, Awez Darbar घर से बाहर, सदमे में फैंस!

Table of Content

Bigg Boss 19 का घर हर हफ्ते नई सनसनी ला रहा है। इस बार का उलटफेर तो दिल तोड़ने वाला है। पॉपुलर कंटेस्टेंट Awez Darbar शो से बाहर हो गए हैं। फैंस उन्हें फिनाले तक देखना चाहते थे, लेकिन ऐसा हो न सका। आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में उनका एलिमिनेशन दिखाया जाएगा। आवेज को सबसे कम वोट मिले, जिसकी वजह से उन्हें अलविदा कहना पड़ा।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 9: जॉली एलएलबी 3 ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, जानें कलेक्शन

Awez Darbar घर से हुए बाहर

इस हफ्ते नॉमिनेशन में प्रणित मोरे, गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, Awez Darbar, अशनूर कौर और नीलम गिरी का नाम था। लेकिन वोटिंग ट्रेंड्स में आवेज सबसे नीचे रहे। सोर्स बताते हैं कि इस बार डबल एलिमिनेशन की अफवाहें थीं, लेकिन अभी सिर्फ अवेज का नाम कन्फर्म है। बीबी तक के एक्स पोस्ट ने इस बात को कंफर्म किया है। नीलम गिरी को भी डेंजर जोन में माना जा रहा था, लेकिन फिलहाल उनका क्या होगा, ये देखना बाकी है।

OG Box Office Collection Day 2: ओजी 2 दिन में 100 करोड़ के पार, पवन कल्याण की फिल्म की चली आंधी

सोशल मीडिया स्टार हैं आवेज

Awez Darbar सोशल मीडिया स्टार हैं। वह घर में अपनी एनर्जी और डांस मूव्स के लिए मशहूर थे। उनके आने से घर का माहौल हमेशा हल्का रहता था। लेकिन गेम की चाल ने उन्हें जल्दी बाहर कर दिया। फैंस सोशल मीडिया पर निराशा जता रहे हैं। इस बार सलमान खान ने वीकेंड का वार में घरवालों को खूब फटकार लगाई। खासकर बसीर, अमाल, अशनूर, मृुदुल को खूब सुनाया।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन भी चट्टान की तरह टिकी है जॉली एलएलबी 3

बदल गया घर का गणित

आवेज के एलिमिनेशन ने घर के डायनामिक्स को पूरी तरह बदल दिया है। अब बाकी कंटेस्टेंट्स पर दबाव बढ़ गया है। बिग बॉस 19 अभी शुरू ही हुआ है, लेकिन एविक्शन्स ने इसे और रोमांचक बना दिया। पहले नतालिया और नगमा बाहर हो चुकी हैं। अब आवेज के जाने से क्या नया ट्विस्ट आएगा? क्या कोई वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी? फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

The Bads Of Bollywood 2: आर्यन खान की सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का दूसरा सीजन जल्द, इस एक्टर ने दी खुशखबरी

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...