John Cena के WWE रिटायरमेंट पर Randeep Hooda का इमोशनल ट्रिब्यूट, बोले- एक सच्चे लेजेंड को सलाम

Table of Content

WWE के लेजेंड John Cena ने शनिवार को अपना आखिरी मैच खेलकर रिंग को अलविदा कह दिया। वॉशिंगटन डीसी में ‘Saturday Night’s Main Event’ में गंथर से हारकर सीना ने सबमिशन दे दिया। आखिरी बार रिंग में सीना को देखकर फैंस भावुक हो गए। इस मैच के बाद बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने सीना के लिए दिल छू लेने वाला मैसेज शेयर किया।

Amaal Mallik को शख्स ने की ट्रोल करने की कोशिश, भाई अरमान ने बोलती कर दी बंद

John Cena को रणदीप हुड्डा ने दिया इमोशल ट्रिब्यूट

रणदीप जल्द ही सीना के साथ हॉलीवुड फिल्म ‘मैचबॉक्स’ में नजर आने वाले हैं।रणदीप ने सोशल मीडिया पर लिखा, “जॉन सीना के साथ काम करके पता चला कि आइकॉन के पीछे एक असली इंसान है। अनुशासित, जमीन से जुड़ा और दिल से दयालु इंसान। WWE की रिंग से बड़े पर्दे तक, उन्होंने मेहनत, विनम्रता और कमाल की लगन से लाखों लोगों को इंस्पायर किया। 8 साल के बच्चे से 80 साल के बुजुर्ग तक, हर उम्र, हर जेंडर और हर बैकग्राउंड के फैंस उनके असर की गवाही है। WWE से अलविदा कहते हुए यह अंत नहीं, बल्कि एक शानदार विरासत का जश्न है। सच्चे लेजेंड को सलाम!”

महेश बाबू की Varanasi में हुई इस दमदार अभिनेता की एंट्री?

लोगों ने रणदीप की तारीफ

रणदीप की यह पोस्ट देखकर फैंस भावुक हो गए। लोग लिख रहे हैं कि रणदीप ने सीना की इंसानियत को खूबसूरती से बयान किया है। ‘मैचबॉक्स’ में रणदीप और सीना की जोड़ी देखने का इंतजार फैंस को है। फिल्म एक्शन थ्रिलर है, जो मैटल की मशहूर मैचबॉक्स टॉय कार्स से इंस्पायर्ड है। बता दें कि जॉन सीना का WWE करियर 20 साल से ज्यादा का रहा। 17 बार वर्ल्ड चैंपियन बने, लाखों फैंस को “You Can’t See Me” और “Never Give Up” का मैसेज दिया। आखिरी मैच में गंथर ने उन्हें स्लीपर होल्ड में फंसाकर टैप आउट करवाया।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...