Amaal Mallik को शख्स ने की ट्रोल करने की कोशिश, भाई अरमान ने बोलती कर दी बंद

Table of Content

Amaal Mallik: बिग बॉस 19 अब खत्म हो चुका है, लेकिन इसके कुछ कंटेस्टेंट्स अभी भी सुर्खियों में बने हुए हैं। म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक शो में स्वभाव और ईमानदारी की वजह से काफी पसंद किए गए। उन्हें जनता का खूब प्यार मिला, लेकिन आलोचनाएं और ट्रोलिंग भी कम नहीं हुई। फैमिली वीक में अमाल के छोटे भाई और सिंगर अरमान मलिक घर आए थे, जो एपिसोड दर्शकों को बहुत पसंद आया। दोनों भाइयों की बॉन्डिंग देखकर फैंस खुश हो गए थे।

महेश बाबू की Varanasi में हुई इस दमदार अभिनेता की एंट्री?

Amaal Mallik को शख्स ने की ट्रोल करने की कोशिश

शो खत्म होने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स अपनी जिंदगी में वापस लौट चुके हैं। अमाल की लोकप्रियता बढ़ी है, लेकिन ट्रोल्स उन्हें अब भी परेशान करने का मौका नहीं छोड़ रहे। हाल ही में अरमान मलिक ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर फैंस से बात करने के लिए पोस्ट किया, “हाय… आप लोग क्या कर रहे हैं?” यह एक सिंपल सवाल था, लेकिन एक ट्रोल ने मौका देखकर अमाल पर तंज कस दिया। उसने रिप्लाई में लिखा, “बस तुम्हारे भाई का दोगलापन देख रहे हैं।”

Dhurandhar Worldwide Collection: दुनियाभर में ‘धुरंधर’ की दहाड़, वर्ल्डवाइड कमाई पहुंची 552 करोड़ के पार

अरमान ने बोलती कर दी बंद

अरमान यह देखकर चुप नहीं बैठे। उन्होंने तुरंत जवाब दिया, “भाई बस कर दो… शो खत्म हो गया है। अपनी नफरत अगले सीजन के कंटेस्टेंट्स के लिए बचाकर रखो।” अरमान का यह सटीक और शांत जवाब देखकर फैंस ने खूब तारीफ की। ज्यादातर लोग कह रहे हैं कि ऐसे ट्रोल्स को इग्नोर करना ही बेहतर है। अरमान और अमाल भाइयों का रिश्ता हमेशा मजबूत रहा है। बिग बॉस में अरमान का सपोर्ट अमाल के लिए बड़ा सहारा था। शो के बाद भी अरमान अपने भाई की ढाल बने हुए हैं।

Dhurandhar की सफलता पर Ranveer Singh ने दी प्रतिक्रिया, बोले- वक्त आने पर किस्मत बदलती है

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mahesh Babu Varanasi First Look: जन्मदिन पर राजामौली का बड़ा सरप्राइज, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ अवतार आउट!

Mahesh Babu Varanasi First Look: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के जन्मदिन के खास मौके पर दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने फैंस को सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है। राजामौली ने अपनी बहुप्रतीक्षित मेगा-बजट फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) से महेश बाबू का मच-अवेटेड फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस फिल्म...
Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...