Dhurandhar के सेट पर माधवन को डायरेक्टर से हुई किस बात पर जलन, साझा किया मजेदार किस्सा

Table of Content

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है, लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर कई बार हंगामा मच गया। बाढ़ आई, बारिश ने रुकावट डाली, मुश्किल सीन शूट करने थे। ऐसे में कोई डायरेक्टर घबरा जाता। लेकिन आदित्य धर? वे तो पूरी तरह शांत इस दौरान शांत रहे।

Dhurandhar ने बनाया नया रिकॉर्ड, पुष्पा 2, एनिमल समेत कई फिल्मों को छोड़ पीछेे

माधवन ने साझा किया Dhurandhar की शूटिंग का मजेदार किस्सा

यह मजेदार किस्सा खुद फिल्म के एक्टर आर माधवन ने शेयर किया है। माधवन ने बताया कि आदित्य की यह जेन जैसी शांति देखकर वे जलन महसूस करने लगे थे। पूजा तलवार के एक इंटरव्यू में माधवन ने कहा, “आदित्य की निडरता, उनकी अनोखी कहानी कहने की कला और फिल्म बनाने को लेकर उनका समर्पण देखकर मैं हैरान रह गया। वे कभी परेशान नहीं हुए। मेरी आखिरी शूटिंग 29 अक्टूबर को थी। एयरप्लेन वाला सीन। बाढ़ और बारिश से देरी हो रही थी। मैं सोच रहा था कि आदित्य कम से कम थोड़े तनाव में तो होंगे।” फिर हुआ कुछ ऐसा जो माधवन को आज भी याद है। एक सीन पूरा होने के बाद सेट पर मौजूद लोग तालियां बजाने लगे। यह कोई हाई-वोल्टेज एक्शन सीन नहीं था, फिर भी वाहवाही मिली। माधवन ने मजाक में आदित्य से पूछा, “क्या तुमने इन्हें तालियां बजाने को कहा था?” जवाब में देखा तो आदित्य मॉनिटर के सामने कुर्सी पर बैठे थे और आराम से कैंडी क्रश खेल रहे थे।

Goat India Tour 2025: ऐतिहासिक पल! Lionel Messi और Shah Rukh Khan एक फ्रेम में हुए कैद

शांत स्वभाव देखकर होने लगी जलन- माधवन

माधवन हंसते हुए बताया, “वह इतने शांत थे कि मुझे जलन हो गई। या तो वे अपनी फिल्म पर पूरी तरह कॉन्फिडेंट थे, या उन्हें आगे की चुनौतियाँ पता ही नहीं थीं। मैं सोचता था कि काश मैं भी इतना कूल रह पाता।

Tere Ishk Mein box Office Collection Day 16: ‘धुरंधर’ से नहीं डर रही ‘तेरे इश्क में’, जानें 16वें दिन की कमाई

कब आएगी Durandhar 2?

फिल्म में माधवन के अलावा रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी हैं। रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अब फैंस के इसके सीक्वल का इंतजार है। ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में आएगी।

Dhurandhar Box Office Collection Day 9: ‘धुरंधर’ की रफ्तार नौवें दिन हुई सुपरफास्ट, जानें कमाई

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...