Goat India Tour 2025: ऐतिहासिक पल! Lionel Messi और Shah Rukh Khan एक फ्रेम में हुए कैद

Table of Content

Goat India Tour 2025: फुटबॉल और बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सितारे एक साथ! जी हां, बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और फुटबॉल के GOAT लियोनेल मेसी की मुलाकात ने कोलकाता को रोशन कर दिया। शनिवार सुबह सॉल्ट लेक स्टेडियम में ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ के दौरान यह खास पल सामने आया।

Tere Ishk Mein box Office Collection Day 16: ‘धुरंधर’ से नहीं डर रही ‘तेरे इश्क में’, जानें 16वें दिन की कमाई

Goat India Tour 2025 का वीडियो आया सामने

वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया। फैंस इसे ऐतिहासिक पल बता रहे हैं। वीडियो में शाहरुख मेसी से गर्मजोशी से हैंडशेक करते नजर आ रहे हैं। मुस्कुराते हुए दोनों ने बात की। मेसी के साथ उनके इंटर मियामी टीममेट लुइस सुआरेज और रोद्रिगो डी पॉल भी थे, जिनसे शाहरुख ने अभिवादन किया। सबसे प्यारा सीन था जब शाहरुख ने अपना छोटा बेटा अबराम को मेसी से मिलवाया। अबराम की आंखें चमक रही थीं। उन्होंने मेसी से ऑटोग्राफ लिया और फोटो खिंचवाई। मेसी ने बच्चे को प्यार से गले लगाया।

Dhurandhar Box Office Collection Day 9: ‘धुरंधर’ की रफ्तार नौवें दिन हुई सुपरफास्ट, जानें कमाई

भारत में लियोनल मैसी

यह मुलाकात GOAT टूर का हिस्सा थी, जो कोलकाता से शुरू हुई। मेसी ने वर्चुअली 70 फीट ऊंची अपनी स्टैच्यू का अनावरण भी किया, जो लेक टाउन में लगाई गई है। यह दुनिया की सबसे ऊंची मेसी स्टैच्यू है, जिसमें वह वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाए दिख रहे हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मेसी का यह भारत दौरा 14 साल बाद है। 2011 में भी वह कोलकाता आए थे, जब अर्जेंटीना ने वेनेजुएला को हराया था। इस बार उनके साथ सुआरेज और डी पॉल हैं। टूर कोलकाता से शुरू होकर हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली तक जाएगा। कोलकाता में हजारों फैंस स्टेडियम के बाहर जमा थे, शहर मेसी मैनिया में डूबा हुआ है।

Akhanda 2 Thaandavam Box Office Collection Day 2: ‘अखंडा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन किया कमाल या हुई बेहाल?

इस फिल्म में दिखेंगे Shah Rukh Khan

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म में सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी हैं। हाल ही में इस फिल्म का टाइटल अनाउंसमेंट सामने आया था। इसे देखने के बाद फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 2: किस किसको प्यार करूं 2 दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बेहाल

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...