Pushpa 2 The Rule Reloaded: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 द रूल रिलोडेड की रिलीज टली, जानिए क्या है वजह?

Table of Content

Pushpa 2 The Rule Reloaded: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल का एक्सटेंडेड वर्जन यानी पुष्पा 2 द रूल रिलोडेड अब तकनीकी कारणों से 11 जनवरी की बजाय 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस देरी की जानकारी दी। पोस्ट में लिखा था, “कंटेंट प्रोसेसिंग में तकनीकी देरी के कारण पुष्पा 2: द रूल का रिलोडेड वर्जन अब 17 जनवरी से सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। सभी को संक्रांति की शुभकामनाएं। एक्सटेंडेड वर्जन इंतजार करने के काबिल होगा, जिसमें और भी रोमांचक दृश्य होंगे।”

Sonu Sood: जिस फिल्म से रातों रात मशहूर हुए सोनू सूद, उसके सीक्वल को क्यों ठुकराया? किया बड़ा खुलासा

Pushpa 2 The Rule Reloaded में क्या है खास

फिल्म के रिलोडेड वर्जन में 20 मिनट का अतिरिक्त फुटेज शामिल किया गया है। इसमें जापान सीक्वेंस शामिल है, जिसे ट्रेलर में दिखाया गया था, लेकिन ओरिजिनल थियेट्रिकल संस्करण में वह शामिल नहीं था। फैंस इस नए फुटेज से फिल्म की कहानी में कैसे नया मोड़ आएगा इसे लेकर उत्साहित हैं।

क्यों टल गई रिलीज?

हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस देरी का कारण तकनीकी समस्याएं बताई जा रही हैं, लेकिन कुछ उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला अन्य बड़ी संक्रांति रिलीज की फिल्मों, जैसे राम चरण की गेम चेंजर, नंदामुरी बालकृष्ण की डाकू महाराज और वेंकटेश दग्गुबाती की संक्रांतिकी वस्तुन्नम के निर्माताओं के आग्रह पर लिया गया हो सकता है।

Pushpa 2 का शानदार प्रदर्शन जारी

बता दें कि ‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल कर रही है। फिल्म ने हाल ही में बाहुबली 2: द कन्क्लूजन को पीछे छोड़कर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया है। अब जब Pushpa 2 The Rule Reloaded 17 जनवरी को रिलीज होगी, तो फैंस को और भी रोमांचक दृश्य देखने को मिलेंगे। माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 1300 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...