Pushpa 2 Box Office Collection Day 16: 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘पुष्पा 2’, ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ा

Table of Content

अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 का जादू तीसरे हफ्ते में भी कायम है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 16 दिन हो चुके हैं। दो हफ्ते का सफर तय करने के बाद ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। साथ ही यह हिंदी में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। और अब भी इसकी रफ्तार जारी है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को फिल्म ने कितनी कमाई की।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 14: पुष्पा 2 की दहाड़, दूसरे बुधवार को उड़ा दिया गर्दा

ऐसा रहा तीसरे शुक्रवार का हाल

बॉक्स ऑफिस पर Pushpa 2 का आज तीसरा शुक्रवार था। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इस दिन फिल्म ने 16वें दिन 10.75 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, वीकेंड के आने की आहट से फिल्म की कमाई में वो सुधार देखने को नहीं मिला, जैसा कि उम्मीद थी। पिछले दिन फिल्म ने 17.65 करोड़ रुपये कमाए थे, यानी आज कमाई में 39 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। अब एक नजर डालते हैं ‘पुष्पा 2’ की अब तक की कमाई पर।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 13: रुकता नहीं दिख रहा पुष्पा 2 का तूफान, दूसरे मंगलवार को हुई छप्परफाड़ कमाई

1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई Pushpa 2

तीसरे शुक्रवार की कमाई के साथ ‘पुष्पा 2’ ने कुल 1001.35 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अब इस फिल्म का नाम 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सिर्फ 16 दिनों में 1000 करोड़ रुपये क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म बन गई है और इसने एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।

Pushpa 2: इस जगह ‘पुष्पा 2’ का नहीं दिख रहा जलवा, कमाई के आंकड़े देखकर नहीं होगा यकीन

हिंदी पट्टी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

15वें दिन की कमाई के बाद ‘पुष्पा 2’ ने हिंदी पट्टी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘स्त्री 2’ को पीछे छोड़ दिया है। अब Pushpa 2 हिंदी पट्टी में 700 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है और यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। आइए जानते हैं हिंदी पट्टी में ‘पुष्पा 2’ की कमाई का हाल।

Pushpa 2 Day 12 Collection: ‘पुष्पा 2’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी, हिंदी में बनाने जा ये बड़ा रिकॉर्ड

दूसरी फिल्मों के रिलीज के बावजूद ‘पुष्पा 2’ की रफ्तार जारी

Pushpa 2 ने अब तक दुनियाभर में 1508 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और यह सबसे तेज वैश्विक स्तर पर 1500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म बन गई है। आज बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं—अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा अभिनीत ‘वनवास’ और ‘मुफासा: द लॉयन किंग’। इन फिल्मों की रिलीज के बावजूद ‘पुष्पा 2’ की कमाई में कोई गिरावट नहीं आई है। फिल्म ‘पुष्पा 2’ अब ‘बाहुबली 2’ के रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर बढ़ रही है। ‘बाहुबली 2’ भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, और कुछ ही दिनों में यह रिकॉर्ड ‘पुष्पा 2’ के नाम हो सकता है।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 12: पुष्पा 2 की रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी, सोमवार को बटोरे इतने करोड़

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...