Dhurandhar की दीवानी हुईं Preity Zinta, बोलीं- दोबारा देखूंगी फिल्म

Table of Content

Dhurandhar: धुरंधर की सफलता का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। अब बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी इसकी तारीफ करते नहीं थक रही हैं। लंबे समय बाद प्रीति ने अकेले थिएटर जाकर फिल्म देखी। दोपहर का शो पैक था और फिल्म देखकर वह इतनी प्रभावित हुईं कि सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिख डाला।

Dhurandhar Box Office Collection Day 13 Live: धुरंधर ने 13वें दिन धुआं-धुआं किया बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar के लिए लिखा लंबा नोट

प्रीति ने एक्स पर लिखा, “आज मजेदार दिन था। काफी समय बाद अकेले थिएटर गई। शो फुल था और मैंने फिल्म देखी…वाह! क्या राइड थी। उन्होंने कहा, “यह हाल की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है। रॉ और असली। हर एक्टर की परफॉर्मेंस बेजोड़ है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और बाकी सब।” संगीत को उन्होंने दिल छूने वाला और धड़कन तेज करनने वाला बताया। उन्होंने सबसे ज्यादा डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ की। उन्होंने कहा, “डायरेक्शन इतना मुश्किल लेकिन दिल से भरा हुआ। यह फिल्म नहीं, उन अनजान देशभक्तों के लिए लव लेटर है जो देश की रक्षा के लिए खतरे में खड़े रहते हैं।”

Where is Akshaye Khanna: ‘धुरंधर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद कहां हैं अक्षय खन्ना?

Dhurandhar को दोबारा देखेंगी प्रीति

प्रीति ने आगे लिखा कि साढ़े तीन घंटे कैसे बीत गए, पता ही नहीं चला। वह दोबारा देखने को तैयार हैं। उन्होंने पोस्ट में आगे आदित्य ने लिए कहा कि उनके पास अभी तारीफ करने के लिए शब्द नहीं हैं। वह आदित्य को फोन करके बताएंगी कि यह मास्टरपीस फिल्म उन्हें कितनी पसंद आई है। आखिर में उन्होंने फैंस से अपील करते हुए कहा कि इस फिल्म को देखना न भूलें और जाकर इसे बड़े पर्दे पर देखें।

बिग बॉस 19 जीतने के बाद Gaurav Khanna ने उठाया बड़ा कदम, लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...