Adhira: प्रशांत वर्मा ने लॉन्च की नई सुपरहीरो फिल्म ‘अधीरा’, कल्याण दसारी और एसजे सूर्या की होगी जोरदार टक्कर

Table of Content

Adhira: प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खबर आई है। मशहूर निर्देशक प्रशांत वर्मा ने अपनी अगली सुपरहीरो फिल्म ‘अधीरा’ का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में युवा अभिनेता कल्याण दसारी सुपरहीरो की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, उनका मुकाबला दमदार विलेन के रूप में एसजे सूर्या से होगा।

Shah Rukh Khan: ‘किंग’ से शाहरुख खान का धमाकेदार फर्स्ट लुक, देखकर सोशल मीडिया पर मची हलचल

प्रशांत वर्मा ने किया Adhira का एलान

प्रशांत ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी घोषणा की। इससे फैंस में उत्साह की लहर दौड़ा गई। सिनेमा प्रेमी इस नए सुपरहीरो के लिए काफी बेताब नजर आ रहे हैं। प्रशांत ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, “जब दुनिया में अंधेरा छाता है, तब उम्मीद की एक बिजली चमकती है । अधीरा में पेश है कल्याण दसारी और एसजे सूर्या। प्रशांत वर्मा ने इस पोस्ट में कल्याण को सिनेमैटिक यूनिवर्स का नया सुपरहीरो बताया ।” फिल्म का निर्माण आरकेडी स्टूडियोज के बैनर तले रिवाज रमेश दुग्गल कर रहे हैं. इसे रवि कुमार दुग्गल प्रेजेंट करेंगे। डायरेक्शन की कमान शरण कोप्पीशेट्टी ने संभाली है। यह फिल्म PVCU की अगली कड़ी है।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3: ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रविवार को पकड़ी फुल स्पीड, इतना रहा कलेक्शन

हनु-मान के बाद से लोगों की बढ़ी उम्मीदें

कल्याण की यह पहली सुपरहीरो फिल्म है। एसजे सूर्या तमिल और तेलुगु सिनेमा में अपने दमदार किरदारों के लिए मशहूर हैं। ‘अधीरा’ में वह विलेन की भूमिका में होंगे। प्रशांत ने उनके किरदार को अंधेरे का प्रतीक बताया है जो सुपरहीरो अधीरा के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगा। बता दें कि फिल्म हनु-मान के साथ प्रशांत वर्मा से लोगों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। उनकी इस फिल्म में तेजा सज्जा नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने तान्या मित्तल के लिए गाया रोमांटिक गाना, क्या प्यार की हो रही शुरुआत?

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...