Hera Pheri 3: ‘हेरा फेरी 3’ में नहीं दिखेगा बाबूराव का स्टाइल, परेश रावल ने छोड़ी फिल्म

Table of Content

Hera Pheri 3: ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी के बिना बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्मों की कल्पना करना काफा मुश्किल है। इस सीरीज का दिल हैं परेश रावल का किरदार बबूराव गणपतराव आप्टे। लेकिन ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर एक के बाद एक बुरी खबरें फैंस को निराश कर रही हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक परेश रावल ने इस फिल्म को अलविदा कह दिया है। खुद परेश ने इस खबर की पुष्टि की है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।

परेश रावल ने क्यों छोड़ी फिल्म?

परेश रावल ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में साफ कहा, “हां, यह सच है।” उन्होंने फिल्म छोड़ने की पुष्टि तो की, लेकिन वजह नहीं बताई। हालांकि, एक सूत्र ने इस पोर्टल को बताया कि परेश और फिल्म के मेकर्स के बीच रचनात्मक मतभेद थे। सूत्र के मुताबिक, “परेश रावल और मेकर्स के बीच कहानी और दृष्टिकोण को लेकर सहमति नहीं बन पाई, जिसके चलते उन्होंने Hera Pheri 3 छोड़ने का फैसला लिया।” यह खबर फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है, क्योंकि बाबूराव के बिना ‘हेरा फेरी’ की कल्पना करना मुश्किल है।

‘हेरा फेरी 3’ की राह अब तक रही मुश्किल
Hera Pheri 3 की राह शुरू से ही आसान नहीं रही है। पहले खबर आई कि अक्षय कुमार इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे, जिससे फैंस निराश हो गए थे। फिल्म में कार्तिक आर्यन के शामिल होने की बातें सामने आई थीं। बाद में, अक्षय ने प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के साथ मतभेद सुलझाए और फिल्म में वापसी की। अक्षय कुछ समय पहले ही ऐलान किया था कि प्रियदर्शन इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। हालांकि, अब परेश रावल का फिल्म छोड़ना इस प्रोजेक्ट के लिए एक और बड़ा झटका साबित हुआ है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...