Still Alive: कॉमेडियन समय रैना का नया स्टैंड-अप स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ (Still Alive) रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया। इस शो में समय ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद पर पहली बार खुलकर बात की और काफी भावुक भी हुए। लेकिन इस एपिसोड ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।
समय रैना ने शो में किस-किस पर साधा निशाना?
शो (Still Alive) में समय रैना ने उन लोगों पर तंज कसा जिन्होंने विवाद के दौरान उनकी आलोचना की थी। उन्होंने सुनील पाल, बी प्राक और मुकेश खन्ना पर भी कटाक्ष किया। समय ने मजाकिया अंदाज में बताया कि सुनील पाल ने उन्हें कपिल शर्मा से कुछ सीखने की सलाह दी थी, लेकिन बाद में खुद कपिल के शो में आ गए। समय ने विवाद के दौरान जिन लोगों पर एफआईआर हुई थी, उनके संघर्ष का भी जिक्र किया और कहा कि इस केस ने कई लोगों की जिंदगी पर गहरा असर डाला है।
जाकिर खान पर अमीशा पटेल ने किया पलटवार, ‘धुरंधर’ की सफलता पर कही ये बात
मुकेश खन्ना का करारा पलटवार
समय रैना के इस कार्यक्रम के बाद शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना ने तीखा जवाब दिया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा – “कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है।”मुकेश खन्ना ने आगे लिखा कि कुछ लोग कभी नहीं सुधरते, चाहे कितनी भी कोशिश कर लो। उन्होंने समय रैना को ‘रोस्टेड प्राणी’ कहते हुए कहा कि उन्हें ‘गंदगी की आग’ में अच्छी तरह पकाया और रोस्ट किया जा चुका है।
मुकेश खन्ना ने लिखा कि देश के लोगों ने समय की खूब आलोचना की, फिर भी वे बिना शर्म के दूसरा रोस्ट शो लेकर आ गए। मुकेश खन्ना ने गुस्से में कहा कि समय रैना का मुंह काला करके उन्हें गधे पर बिठाकर पूरे देश के शहरों और गलियों में परेड करानी चाहिए, जहां बच्चे उन्हें अंडे और टमाटर मारें।
नन्हा ‘प्रसाद’ चुरा रहा दिल! ईशान केसरवानी की अदाकारी ने ‘वशीकरणम’ को दिया नया रंग
