नन्हा ‘प्रसाद’ चुरा रहा दिल! ईशान केसरवानी की अदाकारी ने ‘वशीकरणम’ को दिया नया रंग

छोटे पर्दे पर इन दिनों एक नन्हा कलाकार अपनी मासूमियत और गहरी संवेदनशीलता से दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के लोकप्रिय शो ‘वशीकरणम – किस पर रखें विश्वास’ में ईशान केसरवानी ‘प्रसाद’ का किरदार निभा रहे हैं। उनकी परफॉर्मेंस इतनी सच्ची और भावुक है कि हर एपिसोड में लोग उनके साथ खुद को जोड़ लेते हैं।

राजीव खंडेलवाल की टीवी पर वापसी, लेकर आ रहे दिल छू लेने वाला नया गेम शो ‘तुम हो ना’

मां की कमी को खामोशी से बयां कर रहे ईशान

प्रसाद एक ऐसा बच्चा है जो मां के बिना जीवन जी रहा है। ईशान इस किरदार को बेहद सादगी, आज्ञाकारिता और अंतर्मुखी स्वभाव के साथ निभा रहे हैं। उनकी अभिनय शैली में कोई जोर-जबरदस्ती नहीं है। वह बिना ज्यादा बोलें, सिर्फ अपनी आंखों, चेहरे के भाव और हल्की तड़प से प्रसाद की अंदरूनी पीड़ा को स्क्रीन पर उतार देते हैं। शो की कहानी में भावनाओं की कई परतें हैं और ईशान की एक्टिंग ठीक उसी के अनुरूप है। उनकी खामोशी भी बोलती है और मासूमियत भी दिल छू जाती है। कम उम्र के बावजूद उन्होंने परिपक्वता के साथ संवेदनशील दृश्यों को निभाया है, जो देखने वालों को हैरान कर देता है।

जमीन से जुड़ा नन्हा कलाकार

ईशान केसरवानी उत्तर प्रदेश से आते हैं। छोटे शहर की मिट्टी से जुड़े होने का असर उनकी एक्टिंग में साफ दिखता है। वह स्क्रीन पर कोई बनावटीपन नहीं लाते। उनका अभिनय इतना सहज और सच्चा है कि दर्शक तुरंत उनसे जुड़ जाते हैं। जितना कम बोलते हैं, उतनी ही गहराई उनके किरदार में आ जाती है। प्रसाद के रूप में उनकी बढ़ती स्क्रीन प्रेजेंस और आत्मविश्वास यह बता रहा है कि यह नन्हा कलाकार भविष्य में लंबे समय तक दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने वाला है।

माता-पिता को बेटे पर गर्व

ईशान के माता-पिता रश्मि मिश्रा और ऋषभ केसरवानी अपने बेटे की एक्टिंग देखकर काफी गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने कहा, “हर परफॉर्मेंस के साथ ईशान को आगे बढ़ते देखकर हमें बहुत खुशी होती है। जिस ईमानदारी और समर्पण से वह हर सीन निभाता है, वह देखने लायक है। हम चाहते हैं कि वह यूं ही अपनी कला से लोगों के दिलों को छूता रहे और मनोरंजन करता रहे।” शो ‘वशीकरणम – किस पर रखें विश्वास’ सोमवार से शुक्रवार रात 10:15 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर देखा जा सकता है। यह सोनी लिव पर भी स्ट्रीम होता है।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Yeh Prem Mol Liya: बड़े पर्दे पर ‘प्रेम’ की वापसी, इस दिन रिलीज होगी ‘ये प्रेम मोल लिया’

Yeh Prem Mol Liya: बड़े पर्दे पर ‘प्रेम’ की वापसी, इस दिन रिलीज होगी ‘ये प्रेम मोल लिया’

Anil Kapoor: ’24’ का ट्रेलर रिलीज, इस दिन से जियो-हॉटस्टार पर मचेगा तहलका

Anil Kapoor: ’24’ का ट्रेलर रिलीज, इस दिन से जियो-हॉटस्टार पर मचेगा तहलका

ज़ी5 की नई डॉक्यू-सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ का ट्रेलर रिलीज,अपराध के पीछे का सच या संस्कृति का प्रभाव?

ज़ी5 की नई डॉक्यू-सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ का ट्रेलर रिलीज,अपराध के पीछे का सच या संस्कृति का प्रभाव?

Sadhvi Sail: साध्वी सेल के सिर सजा ‘फेमिना मिस इंडिया 2026’ का ताज

Sadhvi Sail: साध्वी सेल के सिर सजा ‘फेमिना मिस इंडिया 2026’ का ताज

Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीस ने दी सरकारी गवाह बनने की अर्जी, कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब

Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीस ने दी सरकारी गवाह बनने की अर्जी, कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब

Jacqueline Fernandez: सुकेश चंद्रशेखर केस में जैकलीन का बड़ा कदम, सरकारी गवाह बनने की जताई इच्छा

Jacqueline Fernandez: सुकेश चंद्रशेखर केस में जैकलीन का बड़ा कदम, सरकारी गवाह बनने की जताई इच्छा