M M Keeravaani: अब ‘डॉक्टर’ बने ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार, अनुपम खेर ने दी बधाई

Table of Content

M M Keeravaani: ‘आरआरआर’ के मशहूर संगीतकार एमएम कीरावानी ने एक बड़ी उपलब्धियों हासिल की है। उन्होंने हाल ही में दर्शनशास्त्र (फिलॉसफी) में पीएचडी पूरी की है और अब उन्हें डॉक्टर की उपाधि मिली है। इस खास मौके पर अभिनेता अनुपम खेर ने खुशी जताते हुए कीरावानी को बधाई दी। अनुपम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक संदेश के साथ उनकी तारीफ की।

Anupam Kher: अनुपम खेर का मजेदार वीडियो, दीवार फांदकर शूटिंग करने पहुंचे

अनुपम खेर ने दी बधाई

अनुपम खेर ने एक्स पर M M Keeravaani की एक तस्वीर साझा की। इसमें वह अपनी पीएचडी डिग्री के साथ गर्व से खड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर में कीरावानी सफेद कुर्ता और विश्वविद्यालय द्वारा दी गई लाल शॉल में दिख रहे हैं। साथ ही, उन्होंने सफेद पगड़ी भी पहनी है। अनुपम ने अपने संदेश में लिखा, “मेरे प्यारे दोस्त और संगीत के जादूगर एम एम कीरावानी सर को एस आर यूनिवर्सिटी से दर्शनशास्त्र में मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर ढेर सारी बधाई। आपको पिछले कुछ सालों से करीब से जानने के बाद मैं कह सकता हूं कि आपका दर्शनशास्त्र का ज्ञान और जीवन के प्रति समझ गजब की है। अब मैं आपको डॉ कीरवानी कहना पसंद करूंगा। ‘तन्वी द ग्रेट’ में आपके जादुई संगीत के लिए धन्यवाद। जल्द ही दुनिया इसे सुनेगी। हमेशा खुश रहें डॉ. साहब! ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं! जय हो!”

Bakrid Mubarak: बकरीद के मौके पर सितारों ने दी दिली मुबारकबाद, जानिए किसने क्या कहा?

ऑस्कर से लेकर पीएचडी तक का सफर

M M Keeravaani ने ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटु नाटु’ के लिए 2023 में ऑस्कर पुरस्कार जीतकर इतिहास रचा था। यह गाना पूरे विश्व में धूम मचा चुका है। अब दर्शनशास्त्र में पीएचडी हासिल कर उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह न केवल संगीत के क्षेत्र में, बल्कि बौद्धिक क्षेत्र में भी उत्कृष्ट हैं।

‘तन्वी द ग्रेट’ की चर्चा तेज

अनुपम खेर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ में M M Keeravaani का संगीत है। इस फिल्म का प्रीमियर 2025 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में हो चुका है, जहां करण ठक्कर, बोमन ईरानी और शुभांगी दत्त ने रेड कार्पेट पर शिरकत की। फिल्म में जैकी श्रॉफ और इयान ग्लेन जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...