Bakrid Mubarak: बकरीद के मौके पर सितारों ने दी दिली मुबारकबाद, जानिए किसने क्या कहा?

Table of Content

Bakrid Mubarak: देशभर में बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सितारों ने अपने फैंस को बकरीद की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया के जरिए सितारों ने प्यार, भाईचारे और बलिदान के इस पर्व पर अपने संदेश साझा किए। आइए जानते हैं कि सितारों ने इस बार बकरीद पर क्या कहा।

AA22xA6: दीपिका पादुकोण की अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म में आधिकारिक एंट्री, देखें वीडियो

अल्लू अर्जुन

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस को बकरीद की बधाई दी। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “ईद-अल-अजहा मुबारक”। उनकी इस सादगी भरी शुभकामना ने फैंस का दिल जीत लिया।

Aamir Khan: आमिर खान पर्दे पर फिर बनेंगे पुलिस अफसर, इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल बनाने की तैयारी

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी सलमान खान फिल्म्स के जरिए बकरीद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “ईद-अल-अजहा मुबारक! प्यार, हंसी और उदारता के इस पर्व को दिल से मनाएं।”

कमल हासन

दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने बकरीद को बलिदान का महान पर्व बताया। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “बकरीद मनाने वाले सभी भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार बलिदान का सम्मान करता है। समानता और भाईचारा हमेशा कायम रहे! ईद मुबारक”।

अनुपम खेर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपने फैंस को बकरीद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “आपको ईद-उल-अजहा मुबारक!” अनुपम खेर का यह संदेश उनके फैंस के लिए बेहद खास है, क्योंकि वह हमेशा अपनी सादगी और गर्मजोशी से लोगों का दिल जीतते हैं।

अनीस बज्मी

मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी ने भी बकरीद की बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “सभी को ईद मुबारक। इस खास मौके पर शांति, समृद्धि और खुशियों की कामना करता हूं।”

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...