Kiara Advani – Sidharth Malhotra ने सोशल मीडिया पर शेयर की बेटी पहली तस्वीर, नाम का भी किया खुलासा

Table of Content

Kiara Advani – Sidharth Malhotra Baby Name: बॉलीवुड के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने आखिरकार अपनी बेटी को दुनिया से रूबरू कराया दिया। शुक्रवार को दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक जोरदार पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने नन्ही राजकुमारी के नाम का खुलासा किया। दोनों अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है।

Tere Ishq Mein Review: धनुष-कृति ने जीत लिया दिल, पुराने फॉर्म में लौटे आनंद एल राय, पढ़ें रिव्यू

Kiara Advani – Sidharth Malhotra ने साझा की तस्वीर

कियारा ने छोटे-छोटे पैरों वाली एक प्यारी सी तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, “हमारी दुआओं से हमारी गोद तक… हमारा दिव्य आशीर्वाद, हमारी राजकुमारी, सरायाह मल्होत्रा।”सरायाह का नाम हिब्रू भाषा के ‘सारा’ से लिया गया है, जिसका मतलब है ‘विदेशी राजकुमारी’। ये नाम सुनते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पोस्ट पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

Tere Ishq Mein: पहले ‘सैयारा’ फिर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ और अब ‘तेरे इश्क में’ सुपरहिट की राह पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

जुलाई में हुआ था बेटी का जन्म

दोनों ने अपनी बेटी का जन्म जुलाई 2025 में मुंबई के रिलायंस हॉस्पिटल में हुआ था। शादी के बाद फरवरी में प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। उसके बाद दोनों ने मीडिया से दूरी बनाई और इस खूबसूरत फेज को चुपचाप एंजॉय किया। फरवरी 2023 में राजस्थान के जयपुर में हुई उनकी शादी आज भी फैंस के दिलों में बसी है।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 15: ‘तेरे इश्क में’ के तूफान में उड़ी ‘दे दे प्यार दे 2’

‘शेरशाह’ के समय शुरू हुई थी लवस्टोरी

‘शेरशाह’ फिल्म में साथ काम करने के बाद दोनों की नजरें मिलीं और प्यार हो गया। सिद्धार्थ ने कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल निभाया था तो कियारा उनकी पार्टनर डिम्पल चीमा के रोल अदा किया था। फिल्म की तरह ही उनकी रियल लाइफ भी एक रोमांटिक स्टोरी बन गई। अब ये पोस्ट देखकर बॉलीवुड के सितारे भी बधाई देने लगे है।

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 1: ‘तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, पहले दिन धांसू कमाई

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...