Kantara Chapter 1 की दहाड़, 24 घंटे में बिके इतनेे लाख टिकट, थिएटर्स में मचा तहलका

Table of Content

Kantara Chapter 1: शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया। 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस पैन-इंडिया फिल्म ने 24 घंटों में रिकॉर्डतोड़ टिकट्स बेचकर इतिहास रच दिया। बुकमायशो के मुताबिक यह उनके प्लेटफॉर्म पर 2025 की सबसे बड़ी डे-1 टिकट सेल है। कदंब काल की इस मिथोलॉजिकल कहानी ने दर्शकों को थिएटर्स में खींच लिया। सोशल मीडिया पर कांतारा ने खूब ट्रेंड किया। फैंस इसे साउथ सिनेमा की ताकत को नई ऊंचाई देने वाली फिल्म बता रहे हैं।

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 2: कांतारा चैप्टर 1 की रफ्तार दूसरे दिन पड़ी धीमी? जानें कलेक्शन

Kantara Chapter 1 की रिकॉर्ड तोड़ टिकट बिक्री

होमबाले फिल्म्स की यह मेगा-बजट फिल्म पहले दिन से ही सुपरहिट साबित हुई है। बुकमायशो पर 12.8 लाख टिकट्स की बिक्री ने इसे साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में से एक बना दिया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक हिंदी वर्जन ने 19.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, कन्नड़ वर्जन में इसने 18 करोड़ की कमाई। सभी भाषाओं में फिल्म की कुल कमाई 60 करोड़ रुपये रही।

They Call Him OG Box Office Collection Day 9: ओजी का 9वें दिन बिगड़ा खेल? जानें कुल कलेक्शन

Kantara Chapter 1 ने खड़े किए रोंगटे

ऋषभ शेट्टी ने न सिर्फ इस फिल्म में लीड रोल निभाया, बल्कि इसका डायरेक्शन भी किया है। कर्नाटक के कदंब काल पर आधारित यह प्रीक्वल प्रकृति के साथ इंसान के रिश्ते को दिखाता है। जयराम,गुलशन देवैया और रुकमणि वसंत जैसे सितारों ने कहानी को और गहराई दी है। ट्रेलर में दिखे विजुअल्स और अजनीश लोकनाथ का म्यूजिक थिएटर में जादू बिखेर रहा है। फैंस का कहना है कि क्लाइमेक्स ने रोंगटे खड़े कर दिए।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 2: ‘सनी संस्कारी…’ को दूसरे दिन लगा झटका?

नहीं टिक सकी ‘सनी संस्कारी’

दशहरा वीकेंड ने ‘कांतारा’ को और ताकत दी है। वरुण धवन-जान्हवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से इस फिल्म की टक्कर थी, लेकिन यह फिल्म कातांरा के आगे टिक नहीं सकी। अब देखना दिलचस्प होगा कि शुक्रवार को यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच पाती है या नहीं।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 15: 15वें दिन कांतारा 2 के आगे जॉली एलएलबी 3 ने नहीं मानी हार

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...