Kantara Chapter 1 Box Office Collection Worldwide: कांतारा चैप्टर 1 का विदेश में तहलका, जानें वर्ल्डवाइड कमाई

Table of Content

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Worldwide: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 2 अक्टूबर 2025 को दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में उतरी यह फिल्म पहले दिन भारत में 60 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ जोरदार शुरुआत की। हालांकि, असली कमाल तो वर्ल्डवाइड आंकड़ों में दिखा। विदेश में भी यह फिल्म खूब पसंद की जा रही है। इस फिल्म ने साउथ सिनेमा की ग्लोबल अपील को एक बार फिर से साबित किया है। फिल्म टीम इस सफलता पर जश्न मना रही है और फैंस थिएटर्स में तालियां बजा रहे हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की है।

Kantara Chapter 1 की दहाड़, 24 घंटे में बिके इतनेे लाख टिकट, थिएटर्स में मचा तहलका

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Worldwide

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांतारा चैप्टर 1 ने वर्ल्डवाइड 89 करोड़ रुपये से ज्यादा की ग्रॉस कमाई की है। कन्नड़ भाषी फिल्म के लिए यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। वहीं, माना जा रहा है कि दूसरे दिन यह वैश्विक स्तर पर आराम से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

They Call Him OG Box Office Collection Day 9: ओजी का 9वें दिन बिगड़ा खेल? जानें कुल कलेक्शन

हिंदी में कन्नड़ से आगे Kantara Chapter 1

फिल्म ने पहले दिन हिंदी बेल्ट में 19.5 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है जो कन्नड़ वर्जन के 18 करोड़ से थोड़ी ज्यादा है। यह ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के बाद हिंदी में दूसरी सबसे बड़ी कन्नड़ फिल्म ओपनिंग है। 125 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म पहले ही दिन 50 फीसदी से ज्यादा रिकवर कर चुकी। ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि वीकेंड पर यह फिल्म अपनी लागत से ज्यादा की कमाई कर लेगी।

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 2: कांतारा चैप्टर 1 की रफ्तार दूसरे दिन पड़ी धीमी? जानें कलेक्शन

ऋषभ ने बखूबी निभाई जिम्मेदारी

ऋषभ शेट्टी ने फिल्म में मुख्य किरदार निभाया और डायरेक्शन भी किया है। कदंब काल की इस मिथोलॉजिकल कहानी में गुलशन देवैया, रुकमणि वसंत और जयराम जैसे कलाकारों ने जान फूंकी है। होमबाले फिल्म्स की यह मेगा प्रोडक्शन पैन-इंडिया रिलीज हुई है। अब तक कई साउथ के सितारों ने फिल्म देखने के बाद इसकी तारीफ की है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 2: ‘सनी संस्कारी…’ को दूसरे दिन लगा झटका?

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...