Jaat on OTT: अब तक नहीं देखी ‘जाट’, जानिए ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम कर सकेंगे?

Table of Content

Jaat: सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘जाट’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही। 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर छा गई। बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर 2025 में इस फिल्म ने खूब दम दिखाया। अब यह धमाकेदार एक्शन ड्रामा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने को तैयार है। आइए जानते हैं कि आप ‘जाट’ को ऑनलाइन कहां देख सकते हैं?

कहां देख सकेंगे ‘जाट’?

जागरण इंग्लिश की एक रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने Jaat के डिजिटल राइट्स हासिल कर लिए हैं। चर्चाओं की मानें तो ‘जाट’ 5 जून, 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह खबर सनी देओल के फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।

फिल्म में हैं ये कलाकार

Jaat को गोपीचंद मालिनेनी ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, रेजिना कैसेंड्रा, संयमी खेर, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, जरीना वहाब, पी रवि शंकर और बबलू पृथ्वीराज जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।

‘जाट 2’ की हो चुकी है घोषणा

Jaat को मिली अच्छी प्रतिक्रिया के बाद सनी देओल इसके सीक्वल ‘जाट 2’ की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, “जाट एक नए मिशन के साथ वापस आ रहा है। सनी देओल को ब्रिगेडियर बलदेव प्रताप सिंह (जाट रेजिमेंट) के रूप में देखें।”

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...