Elvish Yadav की शादी की डेट हुई फिक्स! ‘राव साहब’ की मम्मी ने बता दी तारीख

Table of Content

यूट्यूबर से एक्टर बने Elvish Yadav इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘औकात के बाहर’ की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। अमेजन MX प्लेयर पर रिलीज हुई यह सीरीज फैंस को खूब पसंद आ रही है। IMDb पर भी इसे अच्छी रेटिंग मिली है। लोग एल्विश की एक्टिंग और बॉक्सिंग वाले रोल की तारीफ कर रहे हैं।

Dhurandhar के बाद Akshaye Khanna की चमकी किस्मत, इस कॉमेडी फिल्म के सीक्वल में आएंगे नजर

Elvish Yadav की शादी की तारीख हुई फिक्स!

लेकिन इसी बीच उनके एक घरेलू वीडियो ने सबका ध्यान खींच लिया है। वीडियो में एल्विश अपनी मां के साथ नाश्ता कर रहे हैं और बातों-बातों में शादी की डेट पर मजेदार चर्चा हो जाती है। वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एल्विश यूट्यूबर्स की शादियों का जिक्र करते हुए कहते हैं कि अब एल्विश यादव की शादी होने जा रही है। यह सुनते ही उनकी मां बीच में टोकती हैं और कहती हैं, “1 जनवरी 2026।” एल्विश तुरंत दोहराते हैं, “हां, 1 जनवरी 2026 पर शादी होगी।” फिर वह मजाक में कहते हैं, “मम्मी, ये तारीख तो 20 दिन में ही आने वाली है!” मां हंसते हुए जवाब देती हैं, “शादी तो दो दिन में हो जाती है।”

Dhurandhar के सेट पर माधवन को डायरेक्टर से हुई किस बात पर जलन, साझा किया मजेदार किस्सा

Elvish Yadav के वीडियो पर फैंस दे रहे प्रतिक्रियाएं

यह प्यारा वीडियो देखकर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि एल्विश ने यह तारीख मजाक में बताई है या सीरियसली इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, व्लॉग को देखकर ऐसा लग रहा है कि परिवार के बीच में मजाक में उनकी शादी की बात चल रही है। इस वीडियो में हो रही बात में कितनी सच्चाई है यह तो एल्विश यादव ही कंफर्म कर पाएंगे।

Dhurandhar ने बनाया नया रिकॉर्ड, पुष्पा 2, एनिमल समेत कई फिल्मों को छोड़ पीछेे

ओटीटी पर जमकर धमाल मचा रहे एल्विश

बिग बॉस OTT 2 जीतने के बाद से उनकी फैन फॉलोइंग और बढ़ गई है। अब ‘औकात के बाहर’ में उन्होंने एक्टर के तौर पर भी सबको इम्प्रेस कर दिया है। इस सीरीज को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर फ्री में स्ट्रीम किया जा सकता है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mahesh Babu Varanasi First Look: जन्मदिन पर राजामौली का बड़ा सरप्राइज, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ अवतार आउट!

Mahesh Babu Varanasi First Look: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के जन्मदिन के खास मौके पर दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने फैंस को सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है। राजामौली ने अपनी बहुप्रतीक्षित मेगा-बजट फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) से महेश बाबू का मच-अवेटेड फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस फिल्म...
Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...