Dhurandhar को दो पार्ट में रिलीज करने की तैयारी? पूरा मामला यहां जानें

Table of Content

Dhurandhar: 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार ‘धुरंधर’ अब और भी बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी में लग रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह स्टारर ये एक्शन थ्रिलर दो भागों में रिलीज हो सकती है। पहला भाग 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगा। वहीं, जबकि दूसरा हिस्सा अगले साल के शायद पहली छमाही में आएगा।

Haq Box Office Collection Day 11: थामा-दीवानियत से ज्यादा कमा रही हक, दे दे प्यार दे 2 के आगे भी नहीं झुकी

Dhurandhar को दो भाग में रिलीज करने की तैयारी

ट्रेड सोर्स ने इस बारे में बताया, “फिल्म की कहानी इतनी विशाल और गहरी है कि इसे एक भाग में समेटना मुश्किल हो रहा। निर्देशक आदित्य धर ने ढेर सारी शूटिंग की है और फिल्म शानदार बनी है। लेकिन लंबाई की वजह से दो भागों में बांटने का प्लान है। पहला भाग एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खत्म होगा, ताकि दर्शक बेसब्र रहें।”

Varanasi Star Cast Fees: ‘वाराणसी’ के लिए प्रियंका चोपड़ा को मिली महेश बाबू-राजामौली से ज्यादा फीस!

रणवीर की सबसे लंबी फिल्म

इससे पहले बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में बताया गया था कि Dhurandhar का रनटाइम 3 घंटे 5 मिनट है। यह रणवीर की अब तक की सबसे लंबी फिल्म है। लेकिन दो भागों का आइडिया इसी लंबाई से जुड़ा लगता है। आदित्य धर ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद ये दूसरी फिल्म बना रहे हैं। आदित्य की पिछली फिल्म साल 2019 में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

क्या कहते हैं मेकर्स?

फिलहाल मेकर्स ने Dhurandhar को दो भागों में रिलीज करने की खबर पर आधिकारिक रूप से बयान नहीं दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि शायद ट्रेलर लॉन्च पर ही इसका खुलासा हो या फिर थिएटर में अंतिम सीन के बाद पता चले। इस फिल्म का ट्रेलर कल यानी 18 नवंबर को रिलीज होने वाला है। इस कार्यक्रम में रणवीर के 2000 फैंस इकट्ठा होंगे। टीजर तो 6 जुलाई को रणवीर के बर्थडे पर रिलीज हुआ था, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। एक्शन, स्पाई थ्रिलर और देशभक्ति का मेल ने सबको बांध लिया था।फिल्म में रणवीर के साथ हैं संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन है।

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...