Ikkis Box Office Collection Day 4: ‘इक्कीस’ की कमाई में सुधार, जानें कितना रहा कलेक्शन

Table of Content

Ikkis Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर इक्कीस की कमाई में सुधार नजर आया है। दूसरे दिन की गिरावट के बाद तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 32 फीसदी से ज्यादा का उछाल नजर आया। वहीं, चौथे दिन फिल्म शनिवार के मुकाबले बेहतर करती नजर आ रही है। हालांकि, फिर भी इस कमाई को संतोषजनक नहीं कहा जा सकता है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 31: ‘धुरंधर’ को रोकने वाला कोई नहीं, 31वें दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

चौथे दिन का हाल (Ikkis Box Office Collection Day 4)

सैकनिल्क के मुताबिक इक्कीस ने चौथे दिन 4.68 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 19.83 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म का मुकाबला धुरंधर से है। इस वजह से फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी कम नजर आ रही है।

Ikkis Box Office Collection Day 3: ‘धुरंधर’ के सामने ‘इक्कीस’ भी पस्त, जानें तीसरे दिन की कमाई

इक्कीस की असली परीक्षा होगी सोमवार को

इस फिल्म में अगस्त्य नंदा ने अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाई है। फिल्म में धर्मेंद्र भी हैं। वहीं, इसमें जयदीप अहलावत भी अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन अंधाधुन बनाने वाले निर्देशक श्रीराम राघवन ने किया है। इससे पहले उनकी फिल्म मैरी क्रिस्मस रिलीज हुई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी। उनकी फिल्म इक्कीस की बात करें तो इस इसे दर्शकों के साथ क्रिटिक्स की भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म का असली इम्तिहान कल यानी सोमवार को होना है। अगर यह फिल्म पांचवें दिन अच्छा करती है तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के सफल होने की उम्मीद फिर से जग जाएंगी।

Dhurandhar Box Office Collection Day 30: ‘धुरंधर’ ने 30वें दिन भी मचाया गदर, जानें कलेक्शन

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...