Sonu Sood: हैदराबाद अग्निकांड पर सोनू सूद ने जताया दुख, कहा- यह हादसा दिल तोड़ने वाला है

Table of Content

Sonu Sood: हैदराबाद के चारमीनार के पास रविवार (18 मई) की सुबह हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के 17 लोगों की जान चली गई, जिसमें 8 मासूम बच्चे भी शामिल थे। इस दुखद घटना पर बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

सोनू सूद ने एक्स पर लिखा भावुक संदेश

Sonu Sood ने सोमवार (19 मई 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने लिखा, “हैदराबाद अग्निकांड में एक परिवार के 17 लोगों की मौत, जिसमें 8 बच्चे भी शामिल हैं। यह खबर दिल तोड़ने वाली है।” सोनू ने अपने पोस्ट में एक टूटे दिल का इमोजी भी लगाया है।

कैसे हुआ हादसा?

यह भीषण आग रविवार सुबह करीब 6:30 बजे एक तीन मंजिला इमारत में लगी। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ। इमारत में धुआं भर गया और संकरी जगह होने के कारण लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन 17 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। मरने वालों में ज्यादातर एक ही परिवार के थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sonu Sood: जिस फिल्म से रातों रात मशहूर हुए सोनू सूद, उसके सीक्वल को क्यों ठुकराया? किया बड़ा खुलासा

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...