बॉलीवुड के Dhurandhar कैसे बने Ranveer Singh? इस खतरनाक एक्टर से सीखा अभिनय

Table of Content

Ranveer Singh: IFFI 2025 का माहौल उस वक्त चरम पर पहुंच गया जब दो सुपरस्टार एक ही स्टेज पर एक्टिंग का जादू बिखेरने आए गए। दोनों अपने-अपने फिल्म इवेंट के लिए आए थे, लेकिन थोड़ी देर में स्टेज पर हंसी-ठिठोली और पुरानी यादों का सिलसिला शुरू हो गया। फैंस को ये मौका मिला कि वो दो कलाकारों को एक साथ देखें और उनकी दोस्ती का लुत्फ उठाएं।

Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 3: ‘गुस्ताख इश्क’ ने तीसरे दिन ‘तेरे इश्क में’ के आगे टेके घुटने

Ranveer Singh ने किससे सीखी एक्टिंग

हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की। कार्यक्रम के दौरान रणवीर ने अपनी आने वाली फिल्म का जिक्र करते हुए स्टेज पर माइक थामा और बोले, “स्टेज है, माइक है… कुछ तो करना चाहिए!” फिर सामने बैठे नवाजुद्दीन की तरफ देखकर मजाक में कहा, “आप ताली क्यों नहीं बजा रहे? गाना पसंद नहीं आया? दो अंगूठे दिखाइए ना! आप मुझसे एक्स्ट्रा प्यार करते हैं, ये मुझे पता है।” इसके बाद हॉल तालियों और हंसी से गूंज उठा।और फिर वो पल आया जिसने सबको चौंका दिया। रणवीर ने मुस्कुराते हुए खुलासा किया, “आपको पता है, इन नवाज जी ने मुझे एक्टिंग सिखाई थी… वो पुराने दिन की बात है, लेकिन वो कहानी किसी और दिन सुनाऊंगा।” ये सुनते ही पूरा हॉल तालियां बजाने लगा।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 17: दे दे प्यार दे 2 ने तीसरा रविवार आते ही पकड़ी स्पीड, जानें कमाई

मंझे हुए अभिनेता हैं नवाज

Ranveer Singh
नवाजुद्दीन सिद्दीकी: इंस्टाग्राम

रणवीर ने साफ कहा कि उनकी आज की शानदार एक्टिंग के पीछे नवाज भाई की शुरुआती ट्रेनिंग का बहुत बड़ा हाथ है।दोनों के बीच का ये सम्मान और पुराना है। नवाजुद्दीन हिंदी सिनेमा के मंझे हुए कलाकारों में से एक हैं। उनकी हर फिल्म में अदाकारी के नए आयाम देखने को मिलते हैं। शायद इसी वजह से रणवीर आज जो किरदार निभाते हैं, उसमें इतनी गहराई और जान होती है। IFFI का ये छोटा सा पल सिनेमा की सबसे खूबसूरत बात दिखा गया कि एक सीनियर कलाकार जूनियर को रास्ता दिखाता है और जूनियर उसका नाम ऊंचा करता है।

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3: ‘तेरे इश्क में’ की कमाई से तीसरे दिन हिल उठा बॉक्स ऑफिस

इस दिन रिलीज होगी Ranveer Singh की धुरंधर

रणवीर की ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म से रणवीर जबरदस्त वापसी कर सकते हैं। वहीं, नवाज की ‘रात अकेली है 2’ भी जल्द आने वाली है।

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...