Govinda Health Timeline: पांच साल में उतार-चढ़ाव भरा रहा गोविंदा का स्वास्थ्य, जानें कितनी बार अस्पताल में हुए भर्ती?

Table of Content

Govinda Health Timeline: बॉलीवुड के अभिनेता गोविंदा की सेहत फैंस के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। 61 साल के अभिनेता इस समय खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं। फैंस और परिवार उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस समय उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Govinda: फिल्म इंडस्ट्री से आई एक और बुरी खबर, गोविंदा की बिगड़ती तबीयत

गोविंदा के स्वास्थ्य की पूरी टाइमलाइन (Govinda Health Timeline)

कोरोना काल से लेकर अब तक गोविंदा कम से कम तीन बार अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण, गोली लगने का हादसा और अब अचानक बेहोशी उन्हें एडिमिट किया गया है। गोविंदा की तबीयत पर नजर रखने वालों के लिए यहां पूरी टाइमलाइन है जो बताती है कि उनका स्वास्थ्य कितना उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Govinda: फिल्म इंडस्ट्री से आई एक और बुरी खबर, गोविंदा की बिगड़ती तबीयत

अप्रैल 2021 में कोरोना की जंग

कोविड-19 की दूसरी लहर में गोविंदा संक्रमित हो गए थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुखार, कमजोरी और सांस की दिक्कत ने चिंता बढ़ा दी थी। डॉक्टरों ने इलाज किया। कुछ दिनों बाद गोविंदा ठीक होकर घर लौटे।

Dharmendra: क्या नहीं हुआ धर्मेंद्र का निधन? बेटी की पोस्ट ने बढ़ाया कंफ्यूजन

अक्टूबर 2024 में गोली लगी

सुबह 5 बजे कोलकाता के शो के लिए तैयार हो रहे गोविंदा के हाथ से लाइसेंसी रिवॉल्वर फिसल गई। बंदूक अलमारी में रखते वक्त गोली चली और घुटने के नीचे लगी। खून की धार देखकर गोविंदा स्तब्ध रह गए। मैनेजर ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। आईसीयू में एक घंटे की सर्जरी से गोली निकाली गई। 3-4 दिन अस्पताल में रहे। इसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

Thamma Box Office Collection Day 22: ‘थामा’ को क्यों नहीं कहा जा सकता हिट? आसान भाषा में समझिए

नवंबर 2025 में अचानक बेहोशी

मंगलवार रात (11 नवंबर) को घर पर गोविंदा को डिसोरिएंटेशन हुआ और वे बेहोश हो गए। परिवार ने फोन पर डॉक्टर से सलाह ली और दवा दी और रात 1 बजे जुहू के क्रिटिकेयर अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। उनके कई टेस्ट हुए और अब रिपोर्ट का इंतजार है। दोस्त ललित बिंदल ने कहा, “हालत स्थिर है।” पत्नी सुनीता और बेटी टीना अस्पताल में हैं। डॉक्टर थकान या लो बीपी की जांच कर रहे हैं।

Haq Box Office Collection Day 5: ‘हक’ के कलेक्शन ने 5वें दिन चौंकाया, जानें कितनी हुई कुल कमाई

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...