Bigg Boss 19 जीतने के बाद Gaurav Khanna ने की पहली पोस्ट, बोले- ये सब एक छोटे वादे से शुरू हुआ

Table of Content

Gaurav Khanna: रियलिटी शो के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा गया है। बिग बॉस सीजन 19 की चमचमाती ट्रॉफी आखिरकार सबसे शांत, सबसे सधे हुए कंटेस्टेंट गौरव खन्ना के हाथों में आ गई। ग्रैंड फिनाले के बाद गौरव ने अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर शेयर की। इस पोस्ट की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। इस पोस्ट में गौरव ने अपनी जीत को एक वादे की जीत बताया।

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 11: ‘तेरे इश्क में’ की धाकड़ कमाई जारी, 11वें दिन इतना रहा कलेक्शन

चर्चा में Gaurav Khanna की पोस्ट

उन्होंने लिखा,“सब कुछ एक छोटे से वादे से शुरू हुआ था। वो वादा कि मैं इस घर में चीखने-चिल्लाने या झगड़ने नहीं, सिर्फ अपनी सच्चाई के साथ मजबूती से खड़ा रहने आया हूं। 106 दिन बाद वो वादा एक मिसाल बन गया। लोग पूछते थे – GK क्या करेगा? आज जवाब सोने में चमक रहा है…ट्रॉफी घर आ गई। न गाली-गलौच, न गंदी लड़ाई। बस समझदारी, वफादारी, मेहनत और टास्क में पूरी जान। मैंने साबित कर दिया कि बिग बॉस को भी गरिमा और सम्मान के साथ खेला और जीता जा सकता है।”

Dhurandhar Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में ‘धुरंधर’ पूरे नंबर से पास, चौथे दिन धाकड़ कमाई

Gaurav Khanna ने सलमान खान का किया शुक्रिया

गौरव ने अपने पोस्ट में होस्ट सलमान खान को भी दिल से शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा, “सलमान सर का हर कदम पर साथ और हौसला रहा। इसके बिना ये सफर पूरा नहीं होता। ये जीत सिर्फ मेरी नहीं, उन सभी दर्शकों की है जिन्होंने शांति और सच्चाई को वोट दिया।” घर के अंदर गौरव खन्ना शुरू से आखिर तक एक जैसे रहे। न कभी जबरदस्ती किसी पर चीखे, न किसी को अपशब्द कहे, न कोई सस्ता ड्रामा किया। फिर भी हर हफ्ते टॉप पर रहे और आखिरकार विनर बने।

3 Idiots 2 में कौन से होंगे सितारे, कब शुरू होगी शूटिग? पूरी डिटेल यहां जानें

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...
Salman Khan

Salman Khan की फिल्म ‘SVC63’ का एक्शन मोड ऑन, जानिए गोरेगांव शेड्यूल की पूरी जानकारी

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म SVC63 (वर्किंग टाइटल) के एक नए और बेहद अहम पड़ाव में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म के बिजनेस और फीस से जुड़ी खबरों के बीच अब पूरा ध्यान इसके ग्रैंड प्रोडक्शन और एक्शन पर शिफ्ट हो गया है। वामशी पैदिपल्ली के निर्देशन में...