3 Idiots 2 में कौन से होंगे सितारे, कब शुरू होगी शूटिग? पूरी डिटेल यहां जानें

Table of Content

3 Idiots 2: बॉलीवुड की सबसे प्यारी और सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक ‘3 इडियट्स’ को किसी परिचय की जरूरत नहीं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2009 में क्रिसमस पर रिलीज हुई थी और आज भी लोगों के दिलों में उतनी ही ताजा है जितनी पहले दिन थी। “ऑल इज वेल” वाला डायलॉग तो आज भी हर मुश्किल में लोग गुनगुनाते हैं।अब खबर आ रही है कि इसी फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म मूल कलाकारों के साथ ही बनने जा रही है। जी हां, आमिर खान (रैंचो), आर माधवन (फरहान) और शरमन जोशी (राजू) एक बार फिर साथ नजर आएंगे।

Daboo Malik की इमोशनल पोस्ट वायरल, Amaal Malik पर पापा को है सबसे ज्यादा नाज

स्क्रिप्ट का काम हुआ पूरा

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्क्रिप्ट पूरी तरह लॉक हो चुकी है और पूरी टीम बेहद उत्साहित है। एक सूत्र ने बताया, “पहली फिल्म का जादू अब फिर से लौट आया है। यह हिस्सा भी उतना ही मजेदार, उतना ही इमोशनल और उतना ही गहरा संदेश देने वाला है जितनी पहली फिल्म थी।”

Aukaat Ke Bahar के बाद Elvish Yadav अब बॉलीवुड फिल्म में करने जा रहे एंट्री?

3 Idiots 2 की कहानी क्या होगी?

सूत्र ने आगे बताया, “फिल्म की कहानी ठीक वहीं से आगे बढ़ेगी जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी। क्लाइमेक्स में तीनों दोस्त अलग-अलग रास्ते चले गए थे। अब करीब 15 साल बाद वो दोस्त फिर मिलते हैं और एक नई कहानी और नई चुनौतियों के साथ।”

कब शुरू होगी 3 Idiots 2 की शूटिंग?

दरअसल, राजकुमार हिरानी और आमिर खान पिछले काफी समय से दादासाहेब फाल्के की बायोपिक पर काम कर रहे थे, लेकिन स्क्रिप्ट से दोनों पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे। इसलिए उस प्रोजेक्ट को फिलहाल रोका गया है और हिरानी ने पूरा ध्यान ‘3 इडियट्स 2’ पर लगा दिया। सूत्र के अनुसार हिरानी के दिमाग में सीक्वल का बीज काफी समय से था, लेकिन वो चाहते थे कि दूसरी फिल्म भी पहली फिल्म की विरासत के बराबर खड़ी हो। अब उन्हें लगता है कि सही समय आ गया है और सही कहानी तैयार हो गई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल से फ्लोर पर जा सकती है।

मेकर्स ने नहीं किया आधिकारिक एलान

2009 में रिलीज हुई ‘3 इडियट्स’ आज भी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार है और दुनियाभर में इसे पसंद किया जाता है। अभी तक फिल्म की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर आई वैसे ही फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...