Aukaat Ke Bahar के लिए Elvish Yadav ने जला लिया अपना हाथ, लोग कर रहे मेहनत की जमकर तारीफ

Table of Content

इन दिनों यूट्यूब किंग Elvish Yadav का नाम हर जुबान पर है। वजह है उनकी पहली वेब सीरीज ‘औकात के बाहर’। यह वेब सीरीज अमेजन MX प्लेयर पर रिलीज होते ही सुपरहिट हो चुकी है। दर्शक तो शो देखकर इतने खुश हैं कि अभी से सीजन 2 की मांग करने लगे हैं। लेकिन असली धमाका तो तब हुआ जब शो का एक बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो सामने आया। इस छोटे से वीडियो ने एल्विश के फैनबेस को और भी बड़ा कर दिया।

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: धुरंधर के सामने 12वें दिन चट्टान की तरह खड़ी रही ‘तेरे इश्क में’

शूट के दौरान Elvish Yadav का जल गया हाथ!

वीडियो में Elvish Yadav को-एक्टर मल्हार राठौड़ के साथ एक खतरनाक एक्शन सीन शूट करते देखा जा सकता है। सीन कुछ ऐसा है कि एल्विश के हाथ में एक कांच की बोतल है, जिसमें आग की लपटें उठ रही हैं। कोई बॉडी डबल नहीं, कोई वीएफएक्स नहीं। एल्विश खुद उस जलती बोतल को नंगे हाथों से पकड़कर बुझाते हैं। अगले ही पल उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि उनका हाथ जल गया है। वीडियो में हाथ पर जलने के निशान साफ दिख रहे थे। फिर भी एल्विश चेहरे पर शो को लेकर पूरा उत्साह नजर आ रहा था।

Dhurandhar Box Office Collection Day 5: धुरंधर की अंधाधुन कमाई 5वें दिन भी जारी, जानें कलेक्शन

लोग कर रहे जमकर तारीफ

ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही चर्चा में आ गया है। इस पर अब लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई है। एक यूजर ने लिखा, “एल्विश भाई ने इस शो के लिए अपने स्टंट खुद किए, जिसकी वजह से उनका हाथ तक जल गया। क्या डेडिकेशन थी इस बंदे की इस वेब सीरीज को लेकर।” इस पोस्ट पर अब लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। एक यूजर ने लिखा, “एक चीज इस वेब सीरीज के साथ पता चल गई कि अगर निर्देशक बढ़िया हो तो अपना भाई एक्टिंग में किसी को भी पीछे छोड़ देगा।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “वह एक्शन, ड्रामा या रोमांस…किसी भी तरह की शैली में एक्टिंग कर सकते हैं।”

Bigg Boss 19 जीतने के बाद Gaurav Khanna ने की पहली पोस्ट, बोले- ये सब एक छोटे वादे से शुरू हुआ

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...