Dhurandhar Box Office Collection Day 3: ‘धुरंधर’ ने रविवार को मचाया तहलका, दहल उठा बॉक्स ऑफिस

Table of Content

Dhurandhar Box Office Collection Day 3: फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सिनेमाघरों में फिल्म की ओपनिंग शानदार रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह से लेकर अक्षय खन्ना तक की अदाकारी की जमकर तारीफ हो रही है। दो दिन के बाद तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा है। आइए जानते हैं कि धुरंधर ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

Dhurandhar ने बनाया रिकॉर्ड, Ranveer के करियर की सबसे तेज ओपनिंग, सैयारा को पछाड़ा

तीसरे दिन धांसू कमाई (Dhurandhar Box Office Collection Day 3)

धुरंधर ने तीसरे दिन यानी रविवार को बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म को छुट्टी वाले दिन का फायदा मिला है। रविवार को फिल्म ने 43 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 103 करोड़ रुपये हो गया है।

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 9: ‘धुरंधर’ के सामने हिलने को तैयार नहीं ‘तेरे इश्क में’

फिल्म में हैं धुरंधरों सितारों की फौज

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त भी हैं। सभी की अदाकारी फैंस को खूब पसंद आ रही है। फिल्म के कई सीन भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब फैंस को इस फिल्म के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इससे पहले वह उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Dhurandhar Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ‘धुरंधर’ की चली आंधी, जानें कुल कलेक्शन

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...