Baaghi 4 की धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Table of Content

Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘बागी 4’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 5 सितंबर को शाम तक 9.72 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। हालांकि, देर रात तक के आंकड़ों में बदलाव की संभावना है। शुरुआती रुझान बताते हैं कि फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है।

उम्मीद पर खरी नहीं उतरी Baaghi 4

‘बागी 4’ को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह था। खासकर टाइगर श्रॉफ के एक्शन सीक्वेंस और संजय दत्त के खलनायक किरदार को लेकर। हालांकि फिल्म कमाल दिखाती नहीं दिख रही है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और कन्नड़ फिल्म निर्देशक ए. हर्षा ने इसे डायरेक्ट किया है। इसमें हरनाज संधू और सोनम बाजवा भी अहम किरदारों में हैं।

बजट बड़ा कमाई छोटी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बागी 4’ का बजट करीब 200 करोड़ रुपये है। पहले दिन के कलेक्शन को देखें तो फिल्म ने अपनी लागत का महज 5% से भी कम कमाया है, जो इसके भारी-भरकम बजट के सामने बहुत कम है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...