Baaghi 4 पर दूसरे दिन फ्लॉप होने का खतरा मंडराया

Table of Content

Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘बागी 4’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अभी दो दिन ही हुए हैं, लेकिन फिल्म का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहा। पहले दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

दूसरे दिन नहीं दिखा Baaghi 4 का कमाल

वहीं, दूसरे दिन शनिवार को भी कलेक्शन में कोई उछाल नहीं आया और यह आंकड़ा 9 करोड़ रुपये पर ही अटक गया। इस तरह दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई अब 21 करोड़ रुपये हो गई है। ‘बागी 4’ का बजट काफी बड़ा बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म की शुरुआत इतनी धीमी होने से फैंस और इंडस्ट्री के जानकार हैरान हैं।

फ्लॉप होने का मंडराया खतरा

पहले दो दिनों के कलेक्शन को देखते हुए फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिक पाना मुश्किल लग रहा है। अगर जल्द ही दर्शकों का रुझान नहीं बढ़ा तो यह फिल्म फ्लॉप की कगार पर पहुंच सकती है। टाइगर श्रॉफ की पिछली ‘बागी’ सीरीज की फिल्में एक्शन और स्टंट के लिए जानी जाती रही हैं। हालांकि इस बार यह फ्रेंचाइजी लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम नजर आ रही है। फिलहाल इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म द कंज्यूरिंग लास्ट राइट्स कड़ी टक्कर दे रही है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...